---विज्ञापन---

Watch Video: ‘सर एक फोटो देदो ना…’, छुट्टियां मनाकर वापस लौटे रोहित शर्मा को एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा छुट्टियां मनाकर अब वतन वापस लौट आए हैं। हाल ही में रोहित का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एयरपोर्ट पर फैंस हिटमैन को घेरते हुए नजर आ रहे हैं।

Rohit Sharma Return from Vacation: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद से भारत के कप्तान रोहित शर्मा छुट्टियां मनाने विदेश की यात्रा पर गए थे। वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहने वाले रोहित शर्मा लंदन और अमेरिका में अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ नजर आए थे। हालांकि हिटमैन अब छुट्टियां मनाकर भारत वापस लौट आए हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर रोहित पर फैंस का जमकर प्यार उमड़ता है और वह उन्हें घेर लेते हैं।

फैंस ने रोहित शर्मा को घेरा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में रोहित शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर अपने परिवार संग वापस आते हुए नजर आ रहे हैं। यहां रोहित अपनी कार की ओर बढ़ते हैं। तभी फैंस हिटमैन को घेर लेते हैं। फैंस रोहित के साथ एक तस्वीर लेने के लिए लगातार कहते हुए नजर आते हैं। रोहित भी फैंस को निराश नहीं करते हैं और उनके साथ तस्वीर लेते हुए नजर आते हैं। रोहित शर्मा मुंबई एयरपोर्ट से अपने घर तक कार को खुद ड्राइव करते हुए जाते हुए नजर आते हैं।

---विज्ञापन---

टी20 वर्ल्ड कप के बाद से मैदान पर नहीं दिखे हैं रोहित शर्मा

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद से रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आए हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद विंबलडन में टेनिस का मजा लेते हुए नजर आए थे। विंबलडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रोहित शर्मा की तस्वीर भी साझा की थी।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि रोहित शर्मा श्रीलंका दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। रोहित लंबे समय बाद मैदान पर भारतीय जर्सी में दिखेंगे। फैंस रोहित को जल्द से जल्द मैदान पर देखना चाहते हैं। दरअसल रोहित शर्मा कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। फैंस को पूरी उम्मीद है कि उनका बल्ला श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जमकर चलेगा।

ये भी पढ़ें:- Paris Olympic में भारत के मुकाबले आज से, जानें किस खेल में लगेगा दांव और कहां देख सकेंगे मैच

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका को लगा दूसरा बड़ा झटका, टी20 सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

First published on: Jul 25, 2024 09:30 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola