Rohit Sharma Audio: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच से पहले KKR के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ बातचीत करते हुए मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो में रोहित को यह कहते हुए सुना गया था, “एक एक चीज चेंज हो रही है…वो उनके ऊपर है…जो भी है वो मेरा घर है भाई, वो मंदिर जो है ना मैंने बनवाया है। भाई मेरा क्या मेरा तो ये आखिरी है।”
वीडियो डिलीट किया गया था
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि यह रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस में आखिरी सीजन है। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट भी कर दिया गया था। रोहित को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले इसी तरह की घटना का सामना करना पड़ा। रोहित मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर पड़ी कि उनकी बातचीत रिकॉर्ड हो रही है। इस पर रोहित ने मजेदार रिएक्शन दिया। रोहित ने हाथ जोड़कर अनुरोध किया और कहा, “भाई, ऑडियो बंद करो हां। कसम से एक ऑडियो ने मेरा वाट लगा दिया है।”
एलिमिनेट हो चुकी मुंबई
बता दें कि IPL 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह उन्हें मुंबई इंडियंस के नेतृत्व की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई थी। MI मैनेजमेंट के इस फैसले से फैंस खासे नाराज थे। पूरे सीजन भर मुंबई के कैंप से खिलाड़ियों के अनबन की कई खबरें भी सामने आईं। MI के प्रदर्शन पर भी इसका असर देखने को मिला। टीम ने 17वें सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं। इस दौरान 4 में जीत मिली है, साथ 9 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: नेपाल टीम में होगी मैच विनर खिलाड़ी की एंट्री, ICC से मिली अनुमति
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Promo Video: पाकिस्तान में फिर टूटेंगे टीवी? मैच का मजेदार प्रोमो वीडियो हुआ जारी
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
5 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
6 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
7 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines