VIDEO: 'म्हात्रे Well Played', सीएसके के युवा सुपरस्टार का रोहित शर्मा ने इस तरह बढ़ाया हौसला
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने मुंबई बनाम सीएसके मैच के बाद आयुष म्हात्रे की तारीफ की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Rohit Sharma: सीएसके के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत हासिल की। मुंबई के गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया, जिसकी वजह से मुंबई ने इस मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने इस मैच में अपनी फॉर्म हासिल की और बेहतरीन अर्धशतक जमाया। मैच के बाद रोहित शर्मा ने सीएसके के युवा सुपरस्टार आयुष म्हात्रे से बातचीत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मैच के बाद आयुष म्हात्रे रोहित शर्मा से मिलना चाहते थे। सूर्यकुमार यादव म्हात्रे को रोहित शर्मा के पास लेकर आए। इस दौरान हिटमैन ने म्हात्रे से मिलने के बाद उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि म्हात्रे वेल प्लेड। दरअसल आयुष ने मुंबई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने कुछ आक्रामक शॉट खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद रोहित ने म्हात्रे से कहा कि हम दोनों मुंबई के लिए एक साथ रणजी मैच खेले हैं। फिर म्हात्रे ने रोहित से पुल शॉट खेलने की टिप्स मांगी। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Ayush Mhatre meeting his idol Rohit Sharma – a beautiful moment! ❤️pic.twitter.com/wgVTJhJt7n
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 21, 2025
रोहित शर्मा लगातार 6 मैच से फ्लॉप हो रहे थे। उनका बल्ला नहीं चल रहा था। लेकिन सीएसके के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अंत तक बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की जीत तय की। इस मैच में रोहित ने 45 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हिटमैन ने 4 चौके के अलावा 6 छक्के अपने नाम किए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी।
म्हात्रे की बात करें तो उन्होंने सीएसके के लिए 15 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी खेली। वह सीएसके की ओर से डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने थे। बता दें कि म्हात्रे ने मुंबई के लिए घरेलू टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: