Rohit sharma Impact Player: IPL 2024 के 51वें मुकाबले में शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया था। इस मुकाबले में MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी करने आए थे। ऐसे में अब टीम के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला ने खुलासा किया है कि रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 में जगह क्यों नहीं मिली थी। पीयूष चावला ने बताया कि पीठ में हल्की जकड़न के कारण रोहित शर्मा ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेला।
रोहित का नहीं चला था बल्ला
मुकाबले में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 1 छक्के की मदद से 12 गेंदों पर 11 रन बनाए। सुनील नरेन ने एक बार फिर उन्हें अपना शिकार बनाया। पिछले कुछ मुकाबलों से रोहित शर्मा का बल्ला खामोश है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 4, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 और पंजाब किंग्स के विरुद्ध 36 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने अब तक खेले 11 मुकाबलों में 32.60 की औसत और 154.50 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक भी लगाया है।
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स 169 रन पर सिमट गई थी। वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए थे। उनके अलावा मनीष पांडे ने 31 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा को 3-3 सफलताएं मिली थीं। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट चटकाए थे। जवाब में MI 18.5 ओवर में 145 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार यादव के अलावा किसी भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। स्काई ने 35 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 PRIZE MONEY: विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, जानें रनर-अप को कितने रुपये मिलेंगे
ये भी पढ़ें: LSG vs KKR Playing 11: प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी कोलकाता!, लखनऊ की नजर हिसाब बराबर करने पर
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines