GT vs MI: 1 चौका जड़ते ही रोहित शर्मा के नाम होगा बड़ा कारनामा, विराट-वॉर्नर के क्लब में हो जाएगी एंट्री

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के पास गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में एक बड़ा कारनामा करने का मौका है। वह एक चौका जड़ते ही खास क्लब में अपनी जगह बना लेंगे।

ipl 2025 (5)

Rohit Sharma:पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 29 मार्च को खेलने के लिए उतरेगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। सभी की नजरें मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं। क्योंकि वह इस मैच में बड़ा कारनामा करने से केवल एक चौका दूर हैं। एक चौका जड़ते ही रोहित के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

विज्ञापन

रोहित शर्मा के पास बड़ा मौका

दरअसल अब तक आईपीएल इतिहास में 3 ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर में 600 या उससे अधिक चौके लगाए हैं। अब रोहित शर्मा का शुमार भी इन्हीं खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शुमार होने वाला है। वह भी आईपीएल में 600 चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने वाले हैं। रोहित ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 599 चौके जड़े हैं। वह एक चौका जड़ते ही आईपीएल में उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 600 या उससे अधिक चौके जड़े हैं। अगर रोहित, गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक चौका जड़ देंगे तो वह शिखर धवन-विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में अपनी जगह बना लेंगे।

विज्ञापन

धवन ने ठोके हैं सबसे ज्यादा चौके

आईपीएल 2024 के बाद संन्यास लेने वाले शिखर धवन के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 222 मैचों में 768 चौके अपने नाम किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 258 मैच में 711 चौके ठोके हैं। वहीं लिस्ट में तीसरा नाम डेविड वॉर्नर का आता है, जिन्होंने 184 मैचों में 663 चौके जमाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या धोनी का नंबर नौ पर बैटिंग करना RCB के खिलाफ टीम की हार की वजह बना?

विज्ञापन

रोहित का नहीं खुला था खाता

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच सीएसके के खिलाफ खेला था। इस मैच में रोहित शर्मा का खाता नहीं खुला था। वह खलील अहमद का शिकार बने थे। उन्होंने 4 गेंदों में 0 रन बनाए थे। हालांकि जीटी के खिलाफ हिटमैन अपने बल्ले का जौहर दिखाना चाहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ