Rohit Sharma: टीम को 13 साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सितारे बुलंदियों पर हैं। रोहित एक साल के अंदर दो-दो आईसीसी टूर्नामेंट्स जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि के बाद अब बीसीसीआई ने भी उनको संजीवनी दी है। बताया जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी के लिए बीसीसीआई का समर्थन मिला है।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हारने के बाद हिटमैन को टेस्ट कप्तान के पद से हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित एक बार फिर किसी बड़े दौरे में भारत की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, रोहित को कथित तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत की अगुवाई करने के लिए बीसीसीआई और सिलेक्शन कमिटी का सपोर्ट मिला है। एक सूत्र ने बताया कि सभी को लगा है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम की कप्तानी करने के लिए रोहित ही सही उम्मीदवार हैं।
इसमें आगे कहा गया, ‘उन्होंने दिखाया है कि वह क्या कर सकते हैं। हर किसी लगता है कि वह इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए सही उम्मीदवार हैं। रोहित ने भी रेड बॉल से क्रिकेट खेलना जारी रखने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की है।’
यह भी पढ़ें: ‘मुझे धमकी भरे फोन आए, लगा सबकुछ खत्म हो गया’, भारतीय खिलाड़ी का चौंकाने वाला खुलासा
सिडनी टेस्ट से रोहित ने खुद को रख लिया था बाहर
बता दें कि रोहित के टेस्ट कप्तान के रूप में भविष्य को लेकर चर्चा तब तेज हो गई जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पांचवें मैच में खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर लिया। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि सिलेक्टर्स उनके उत्तराधिकारी की तलाश में थे।
इस साल जनवरी की शुरुआत में रोहित ने साफ तौर पर कहा था कि उनका टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। उस समय उन्होंने बताया था कि उन्होंने टीम से बाहर होने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे।
यह भी पढ़ें: कोहली-रोहित के बिना एशिया कप खेलेगी टीम इंडिया, सूर्या-हार्दिक पर होगा दारोमदार, युवा प्लेयर्स को मिलेगा चांस
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
6 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines