Rohit Sharma Team India Victory Parade: टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर वापस अपने वतन लौट रही है। भारतीय टीम बारबाडोस में तूफान के चलते फंस गई थी। टीम जल्द ही वहां से रवाना होगी और 4 जुलाई को सुबह 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद पूरी टीम होटल पहुंचेगी। फिर सुबह 9 बजे पीएम मोदी से मिलने जाएगी। यहां करीब 12 बजे तक उनका फंक्शन है।
इसके बाद टीम होटल फिर मुंबई रवाना होने के लिए सीधे एयरपोर्ट पहुंचेगी। शाम करीब 4 बजे एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। मुंबई पहुंचने के बाद टीम इंडिया की विक्ट्री परेड निकाली जाएगी। कप्तान रोहित शर्मा ने एक पोस्ट के जरिए फैंस से खास रिक्वेस्ट की है। कप्तान रोहित ने एक्स पर लिखा- हम आप सभी के साथ इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं। आइए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विजय परेड के साथ इस जीत का जश्न मनाएं।
टीम इंडिया शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे तक ओपन बस परेड करेगी। इसके बाद शाम 7 से 7.30 बजे तक एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद टीम होटल ताज रवाना हो जाएगी। यानी फैंस को अपने फेवरेट स्टार्स के साथ इस जीत का जश्न मनाने का मौका मिलेगा।
विशेष उड़ान वापस लाएगी भारत
टीम इंडिया बुधवार शाम को बारबाडोस से रवाना होगी। भारतीय टीम 29 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप का फाइनल जीती थी। इसके एक दिन बाद टीम को भारत के लिए रवाना होना था, लेकिन बेरिल तूफान के खतरे की वजह से ऐसा नहीं हो सका। तूफान की वजह से बारबाडोस के एयरपोर्ट बंद कर दिए गए थे। जिसकी वजह से टीम के खिलाड़ी, बीसीसीआई अधिकारी और पत्रकार वहां फंस गए।
ये भी पढ़ें: ICC T20 Rankings: बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, गेंदबाजी रैंकिंग में पहुंचे इस स्थान पर
अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि सभी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है। जानकारी के अनुसार, एआईसी24डब्ल्यूसी (एयर इंडिया चैम्पियंस 24 वर्ल्ड कप) नाम की एयर इंडिया की विशेष चार्टर उड़ान भारतीय टीम और स्टाफ को वापस लाने के लिए तैयार है। BCCI सचिव जय शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- टीम इंडिया की विश्व कप जीत के सम्मान में विजय परेड में शामिल हों! हमारे साथ जश्न मनाने के लिए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम जाएं!
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्या के कैच पर भारत के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, क्रिकेट के नियम से खत्म किया सस्पेंस
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
22 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
50 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines