Rohit Sharma IND vs ENG: कटक में हिटमैन का जो शो अपने देखा वो तो महज ट्रेलर था। असली पिक्चर तो कप्तान साहब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दिखाएंगे। इंग्लिश बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ होगा और टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर रनों का अंबार होगा। यह बातें हम हवा में नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसका सबूत रोहित शर्मा के अहमदाबाद के मैदान पर बेमिसाल आंकड़े हैं। वो आंकड़े जिन्हें देखकर बटलर एंड कंपनी ने वनडे सीरीज में इकलौती जीत का ख्याल भी दिमाग से निकल दिया है।
अहमदाबाद में गरजेगा हिटमैन का बल्ला
अहमदाबाद और रोहित शर्मा की पूरी कहानी क्या है अब वो समझ लीजिए। दरअसल, यह मैदान टीम इंडिया के कैप्टन को खूब रास आता है। हिटमैन ने इस ग्राउंड पर अब तक बल्ला थामकर कुल 7 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से 50.57 की दमदार औसत से 354 रन निकले हैं।
इन 7 मैचों में से तीन में हिटमैन ने 50 का आंकड़ा पार किया है और उनका सर्वाधिक स्कोर 95 रन रहा है। अब अगर भारतीय कप्तान इन्हीं आंकड़ों के मुताबिक तीसरे वनडे में धांसू प्रदर्शन करने में सफल रहे, तो अंग्रेजों के लिए अपनी लाज बचाने भी मुश्किल हो जाएगा।
कटक में मचाया धमाल
लंबे समय बाद रोहित शर्मा कटक में अपनी पुरानी लय में दिखाई दिए। हिटमैन ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई और खराब फॉर्म को लेकर उठ रहे तमाम सवालों पर पूर्ण विराम लगा दिया। 90 गेंदों की उस इनिंग में रोहित ने फैन्स का खूब मनोरंजन किया। 119 रन की पारी में रोहित ने 12 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। वहीं, 7 गगनचुंबी छक्के भी हिटमैन के बल्ले से आए। रोहित की आतिशी पारी के चलते टीम इंडिया ने 305 रन के लक्ष्य को हंसते-खेलते हुए सिर्फ 44.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम आखिरी मैच में भी अपने कैप्टन ने ऐसी ही एक और धमाकेदार पारी की उम्मीद करेगी।
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines