Rohit Sharma Dubai Record: चैंपियंस ट्रॉफी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को करेगी। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम इंडिया को अगर चैंपियन बनने का सपना साकार करना है, तो कैप्टन हिटमैन को बल्ले से रंग जमाना होगा। भारतीय टीम के लिहाज से अच्छी खबर यह है कि रोहित को दुबई की सरजमीं खूब रास आती है। हिटमैन दुबई में गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं और उनका औसत यहां 105 का रहा है।
रोहित को रास आता है दुबई का मैदान
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड दुबई में कमाल का रहा है। हिटमैन ने यहां पर अब तक कुल 5 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 105.66 की लाजवाब औसत से 317 रन निकले हैं। इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 93.5 का रहा है। दुबई में भारतीय कप्तान 2 फिफ्टी और एक शतक ठोक चुके हैं। खास बात यह है कि पांच पारियों में से दो में रोहित नाबाद रहे हैं। भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई में ही खेलने हैं। ऐसे में रोहित का यह रिकॉर्ड टीम मैनेजमेंट के लिए राहत देने वाली खबर भी है।
फॉर्म में लौट चुके हैं हिटमैन
रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म से पीछा छुड़ा लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में हिटमैन ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया था। कटक के मैदान पर रोहित ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 90 गेंदों पर 119 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान हिटमैन पुरानी लय में दिखाई दिए थे और उनके बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात हुई थी। रोहित ने 12 चौके और 7 छक्के जमाए थे। रोहित के करियर के सबसे ज्यादा रन वनडे फॉर्मेट में ही आए हैं। साल 2023 में भारत की धरती पर खेले गए वनडे विश्व कप में रोहित ने अपनी आतिशी बैटिंग से खूब महफिल लूटी थी। रोहित ने 11 मैचों में 54 की औसत और 125 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 597 रन ठोके थे।
संबंधित खबरें
रोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
3 mins agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 mins agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
31 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
1 hr agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
1 hr agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 hrs agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines