टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम हैं ये 5 अद्भुत रिकॉर्ड, तोड़ पाना काफी मुश्किल!

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइए हिटमैन द्वारा बनाए गए कीर्तिमान पर एक नजर डालते हैं।

IPL 2025 - 2025-05-07T201617.726

Rohit Sharma:  7 मई को रोहित शर्मा ने बड़ा फैसला किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। रोहित शर्मा इंग्लैंड में होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का अब हिस्स नहीं होंगे। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा कर अपने टेस्ट रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। इससे पहले रोहित शर्मा ने टी-20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद टी-20 प्रारूप छोड़ने का फैसला किया था। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। आइए हिटमैन की उपलब्धियों पर डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन

डेब्यू टेस्ट मैच में शतक

6 नवंबर 2013 को रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और शतक भी अपने नाम किया। रोहित ने इस मैच में 301 गेंदों में 177 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान हिटमैन ने 23 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया था। उनकी शतकीय पारी के दमपर भारत ने ये मैच पारी और 51 रनों से अपने नाम किया था।

विज्ञापन

भारत ने खेला फाइनल

विराट कोहली ने जब कप्तानी से इस्तीफा दिया तो रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तानी मिली। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए शानदार कप्तानी करते हुए टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में पहुंचाया। हालांकि यहां रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के सामने घुटने टेकने पड़े।

विज्ञापन

साल 2019 को बनाया यादगार

टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए दोहरा शतक जमाए। रोहित ने भी साल 2019 को यादगार बनाया, जब उन्होंने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 212 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 255 गेंदों में 28 चौके और 6 छक्के की मदद से 212 रन बनाए थे।

सातवें विकेट के लिए रोहित का बड़ा कारनामा

रोहित शर्मा के नाम टेस्ट प्रारूप में भारत की ओर से सातवें विकेट के लिए सबसे लंबी साझेदारी बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने आर अश्विन के साथ मिलकर 280 रनों की साझेदारी निभाई थी।

विज्ञापन

दोनों पारियों में शतक

रोहित शर्मा तीनों ही प्रारूप में आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। उनका शुमार उन गिने चुने बल्लेबाजों में होता है, जिन्होंने एक टेस्ट मैच की 2 पारियों में शतक लगाने का कारनामा अपने नाम किया है। रोहित ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 176 और 127 रनों की शानदार पारी खेली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ