Rohit Sharma Batting Position: टेस्ट क्रिकेट में रोहित का खराब दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एडिलेड की दोनों पारियों में फ्लॉप रहने के बाद गाबा में भी हिटमैन का बल्ला खामोश रहा। ओपनिंग छोड़कर नंबर छह पर बल्लेबाजी करने का फैसला रोहित के खिलाफ गया है। नई पोजीशन पर खेलते हुए रोहित के बल्ले से तीन पारियों में सिर्फ 19 रन निकले हैं। एडिलेड में रोहित का बल्ला नहीं चला, तो हर किसी को उम्मीद थी कि गाबा में हिटमैन फिर से ओपनर की भूमिका में नजर आएंगे।
हालांकि, तीसरे टेस्ट में भी रोहित ने हर किसी को हैरान कर दिया और वह नंबर 6 पर बैटिंग करने मैदान पर उतरे। रोहित के नंबर छह पर बैटिंग करने को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ओपनर की भूमिका में जबरदस्त रिकॉर्ड रखने के बावजूद हिटमैन क्यों नंबर छह पर बैटिंग कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर फैन्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या भारतीय कप्तान नई गेंद से घबरा रहे हैं?
रोहित अपने ही पैरों पर मार रहे कुल्हाड़ी
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बतौर ओपनर विदेशी सरजमीं पर कमाल का रहा है। भारत से बाहर खेलते हुए हिटमैन ने ओपनर के तौर पर खेली 23 पारियों में 43.76 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं, जब रोहित ओपनिंग को छोड़कर किसी और नंबर पर खेलने उतरे हैं, तो उनका बल्लेबाजी औसत गिरकर सिर्फ 23.22 का रह जाता है। एडिलेड टेस्ट में भी प्रयोग के तौर पर रोहित नंबर छह पर बैटिंग करने उतरे। पहली पारी में उनके खाते में महज 3 रन आए, तो दूसरी इनिंग में वह 6 रन बनाकर चलते बने। नई बैटिंग पोजीशन पर खेलते हुए रोहित जरूरत से ज्यादा दबाव में दिखाई दिए हैं।
आमतौर पर खुलकर शॉट्स खेलने के लिए मशहूर रोहित मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए डिफेंसिव नजर आए हैं, जो शायद उन्हें बिल्कुल भी सूट नहीं करता है। हाल के समय में बतौर ओपनर रोहित को टेस्ट क्रिकेट में भी अटैकिंग अप्रोच के साथ खेलते हुए देखा गया है। मगर नंबर छह पर खेलते हुए हिटमैन प्रेशर फील करते हुए दिखाई दिए हैं।
गाबा टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने सिर्फ 10 रन बनाने के लिए 27 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ दो चौके निकले। टेस्ट में लगभग 100 के स्ट्राइक रेट से खेलने वाले रोहित 37 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर चलते बने।
पुजारा ने भी उठाए सवाल
रोहित की बैटिंग पोजीशन पर चेतेश्वर पुजारा ने भी सवाल खड़े किए हैं। स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए पुजारा ने कहा, “रोहित पारी का आगाज करते हैं, लेकिन अब वह नंबर 6 पर खेल रहे हैं। वह ऐसा टीम के लिए कर रहे हैं, पर मुझे लगता है कि जब आप लगातार ओपनिंग कर रहे होते हैं और फिर एकदम से आपको अपनी बैटिंग के लिए इंतजार करना पड़ता है, तो आपको खुद पर संदेह होने लगता है। मेरे कहना का मतलब यह है कि ओपनिंग को छोड़कर नंबर छह की पोजीशन पर खेलने से आपकी कोई मदद नहीं होगी।”
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
12 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
41 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines