Rohit Sharma Awarded with Padma Shri: पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को मंगलवार (23 जून) को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया. क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया. रोहित उन 65 हस्तियों में शामिल रहे, जिन्हें दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया. इस दौरान रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भी मौजूद रहीं.
रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री अवॉर्ड
39 साल के रोहित शर्मा मई में आयोजित पहले अलंकरण समारोह में अपनी पेशेवर और निजी व्यस्तताओं के कारण शामिल नहीं हो सके थे. हालांकि, मंगलवार को रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे और सम्मान समारोह का हिस्सा बने. समारोह के दौरान रितिका गर्व के साथ अपने पति को सम्मान ग्रहण करते हुए देखती नजर आईं.
सम्मान ग्रहण करने के लिए मंच पर पहुंचने से पहले रोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया. काले रंग के सूट में नजर आए हिटमैन पूरे समारोह के दौरान मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. पद्म श्री सम्मान मिलने के साथ ही उनके शानदार क्रिकेट करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई. रोहित इससे पहले खेल रत्न से भी सम्मानित हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के साथ पहला सफर, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए हुए रवाना, देखें VIDEO
रोहित शर्मा का शानदार क्रिकेट करियर
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. इससे पहले वह 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे. रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं.
रोहित ने भारत के लिए 67 टेस्ट, 285 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 4301 रन हैं, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, वनडे में हिटमैन ने 33 सेंचुरी और 61 अर्धशतक के चलते 11720 रन बनाए हैं. इसके अलावा, टी20 में रोहित ने 5 शतक और 32 अर्धशतक के साथ 4231 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत की ट्रेड डील के बाद LSG का पहला रिएक्शन आया सामने, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
53 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines