IND vs AUS, Rohit Sharma: भारतीय पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अपने वही पुराने अंदाज में नजर आए, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में हिटमैन ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और शानदार शतक जड़ा. रोहित का यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 50वां शतक रहा.
उन्होंने 121 रनों की धमाकेदार पारी खेली और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ रोहित ने टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर्स अजीत अगरकर को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनकी जगह पक्की करने से इनकार कर दिया था. इसके साथ ही उन्हें कप्तानी पद से भी हटा दिया था.
रोहित शर्मा ने खेली शतकीय पारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला और उन्होंने रन चेज करते हुए 105 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस मैच में रोहित ने 125 गेंदों पर 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के भी लगाए. रोहित ने विराट कोहली के साथ मिलकर 168 रनों की अटूट साझेदारी की, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 38.3 ओवर में ही एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. रोहित को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
इससे पहले हिटमैन ने दूसरे वनडे में भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. रोहित ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 73 रन बनाए थे. रोहित ने इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुल 202 रन ठोके और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया. लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे रोहित ने दिखा दिया कि उनमें अब भी काफी क्रिकेट बचा है.
अजीत अगरकर को दिया मुंहतोड़ जवाब
इससे पहले रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को खिताब जीताया था. रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को एक साल के अंदर दो ICC ट्रॉफी दिलाई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उनसे कप्तानी छीन ली. सिलेक्टर्स ने रोहित की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी सौंप दी और ऐसा माहौल बनाया जैसे रोहित की यह आखिरी सीरीज है.
वहीं, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि रोहित का वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना अभी फाइनल नहीं है. लेकिन अब रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन कर अगरकर को करारा जवाब दिया है और वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी भी ठोक दी है. अब सिलेक्टर्स के पास रोहित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में बनाए रखने के अलावा कोई विकल्प बचा नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: कोहली-रोहित ने सिडनी में बना डाले 14 महारिकॉर्ड, रो-को की जोड़ी ने फिर जीता दिल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
55 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, अक्षर पटेल हो गए फेल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines