---विज्ञापन---

खेल

रोहित शर्मा ने आयुष म्हात्रे को दिया खास इनाम, युवा खिलाड़ी की हुई बल्ले-बल्ले

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को खास गिफ्ट दिया है। इस गिफ्ट की तस्वीर युवा खिलाड़ी ने साझा की है। म्हात्रे जल्द ही अंडर 19 भारतीय टीम की कमान इंग्लैंड अंडर 19 के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज में संभालेंगे।

Rohit Sharma: भारतीय अंडर 19 टीम आयुष म्हात्रे की अगुवाई में इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। भारतीय टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का भी नाम शामिल है। भारतीय अंडर 19 टीम जल्द ही इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने वाली है। इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले आयुष म्हात्रे रोहित शर्मा से मिले। उन्हें खास गिफ्ट रोहित शर्मा ने दिया। म्हात्रे ने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है।

रोहित शर्मा ने दिया स्पेशल गिफ्ट

भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे बुधवार को मुंबई में उनके आवास पर मिले। इस दौरान रोहित ने युवा खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले बैट गिफ्ट किया, जिसके बाद आयुष म्हात्रे ने रोहित द्वारा गिफ्ट हुआ बल्ले के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रोहित और म्हात्रे दोनों काली रंग की टीशर्ट पहने हुए हैं। इस दौरान हिटमैन ने म्हात्रे के कंधे पर हाथ भी रखा हुआ है। म्हात्रे ने इस क्षण को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होंने इस दौरान लिखा कि एक बल्ला, एक आशीर्वाद और जीवन भर की याद – धन्यवाद रोहित दा।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayush Mhatre (@ayush_m255)

5 मैचों की खेली जाएगी वनडे सीरीज

इंग्लैंड अंडर 19 और भारतीय अंडर टीम के बीच 50 ओवर का अभ्यास मैच खेला जाएगा। इसके बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वहीं वनडे के बाद 2 मल्टी डे टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। बीसीसीआई जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने इस दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की कमान म्हात्रे को दी है, जबकि अभिज्ञान कुंडू को उपकप्तानी का जिम्मा दिया गया है।

---विज्ञापन---

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर 19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, अनमोलजीत सिंह, डी. दीपेश और नमन पुष्पक।

 

First published on: Jun 19, 2025 04:47 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola