Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर से आईसीसी खिताब पर कब्जा करने के लिए बेताब है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को दुबई में खेलेगी। शुभमन गिल (Shubman Gill) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। इसको लेकर काफी सवाल उठ रहे थे लेकिन मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने टीम पर उठ रहे सभी सवालों के जवाब दिए हैं और इस बात का खुलासा भी किया है कि गिल को टीम का उपकप्तान क्यों बनाया गया है।
गिल को लेकर रोहित का बड़ा बयान
शुभमन गिल को उपकप्तान बनाए जाने को लेकर रोहित ने कहा, “गिल एक क्लास प्लेयर हैं और उनके आंकड़े कमाल के हैं। उनको टीम के उपकप्तान बनाए जाने के पीछे कारण है।” शुभमन गिल टेस्ट और टी20 में भले ही टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं लेकिन वनडे क्रिकेट में मौजूदा समय के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिना जाता है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कितने तैयार गिल?
वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल के आंकड़े बेहद ही शानदार रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हुई इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी उनका बल्ला जमकर गरजा था। तीन मैचों में उन्होंने 2 अर्धशतक और एक शतक जड़ अपनी तैयारियां पुख्ता की थी। इसी के साथ सीरीज में गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 3 मैचों में उनके नाम 259 रन बनाए थे।
वनडे इंटरनेशनल में गिल के आंकड़े
वनडे इंटरनेशनल मैचों में शुभमन गिल 60 से भी ज्यादा की औसत के साथ रन बनाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में से हैं। भारत के लिए उन्होंने अब तक 50 पारियों में 2587 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वो वनडे में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए वो एक अहम कड़ी साबित होंगे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines