हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एडिलेड टेस्ट हारने के बाद मोहम्मद शमी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, रोहित शर्मा ने किया खुलासा

Mohammed Shami: एडिलेड टेस्ट मैच हारने के बाद रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी की फिटनेस पर बात की है।

विज्ञापन

Mohammed Shami: पांच मैचों की खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने हार का सामना करना पड़ा। पिंक बॉल से खेला गया डे नाइट टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ी हर विभाग में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए नजर आए। हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। शमी लगभग एक साल से भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं।

मोहम्मद शमी की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह भारतीय टीम में नजर नहीं आए। लेकिन उन्होंने नवंबर 2024 में घरेलू क्रिकेट में वापसी की और बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेला। इसके बाद वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं। तब से भारतीय टीम में उनकी वापसी को लेकर कयास लगाया जा रहा है। हाल ही एक नई मीडिया रिपोर्ट्स आई, जिसमें दावा किया गया कि शमी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे। बस उन्हें इसके लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी से हरी झंडी मिलने की जरूरत है।

वहीं एडिलेड टेस्ट के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी शमी पर बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने कहा कि हम उनके बारे में 100 फीसदी से अधिक सुनिश्चित करना चाहते हैं। क्योंकि यह काफी समय हो गया है। हम उन्हें ऑस्ट्रेलिया आने और टीम के लिए काम करने का दबाव नहीं बनाना चाहते हैं। कुछ लोग शमी की निगरानी कर रहे हैं। हम उनके आधार पर फैसला करेंगे। शमी के लिए कभी भी टीम इंडिया में आकर खेलने का दरवाजा खुला है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि बंगाल के लिए सैयद मुश्ताक अली खेल रहे शमी ने पिछले 11 दिनों में 6 घरेलू मैच खेलकर अपनी फिटनेस को साबित कर दिया है। वहीं रोहित ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा कि हम शमी पर इसलिए नजर बनाए हुए हैं क्योंकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्हें मैच के दौरान घुटने में सूजन आ गई थी। हम बहुत सावधान रहना चाहते हैं। हम ऑस्ट्रेलिया लाकर शमी की परेशानी बढ़ाना नहीं चाहते।

रोहित के बयान से साफ हो गया कि शमी फिलहाल भारतीय टीम में वापसी नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

भारत को मिली 10 विकेट से हार

जहां एक तरफ भारतीय टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की थी। तो वहीं 6 दिसंबर से खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब सीरीज 1-1 से बराबर है।

यह भी पढ़ें: IND Vs BAN U19 Asia Cup Final: ऐसा होगा भारत का प्लेइंग 11, जानें कब-कहां देखें मैच?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola