IPL 2025 MI vs KKR: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने बीते दिन कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर सीजन-18 की अपनी पहली जीत हासिल की है। अभी तक मुंबई इंडियंस इस सीजन 3 मैच खेल चुकी है, लेकिन तीनों ही मैच में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। केकेआर के खिलाफ रोहित बतौर सब्सीट्यूट प्लेयर खेले थे। वहीं रोहित के इस खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने हिटमैन पर तंज कसा है। माइकल वॉन का मानना है कि रोहित शर्मा का अब प्लेइंग इलेवन में बने रहना थोड़ा मुश्किल है।
माइकल वॉन ने रोहित की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल
आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा लगातार तीसरे मैच में बल्लेबाजी के दौरान फ्लॉप साबित हुए हैं। केकेआर के खिलाफ रोहित 12 गेंदों पर महज 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं अब रोहित के इस खराब प्रदर्शन को देखकर माइकल वॉन ने हिटमैन पर तंज कसते हुए क्रिकबज पर बोलते हुए कहा “आप उनके नंबरों को देखें, आपको याद रखना होगा कि हम रोहित को अब सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर आंक रहे हैं, क्योंकि वह कप्तान नहीं हैं। अब, मुझे लगता है कि आप औसत नंबरों से बच सकते हैं। अगर आपका नाम रोहित शर्मा नहीं है, तो आप शायद उन नंबरों के साथ किसी स्तर पर टीम में अपनी जगह खो देंगे। रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी के लिए वे आंकड़े काफी अच्छे नहीं हैं।”
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, महज 2 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह
तीन मैचों में ऐसा रहा रोहित का प्रदर्शन
सीजन-18 के तीनों मैचों में रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इस मैच में खलील अहमद ने हिटमैन को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।
इसके बाद दूसरे मैच में रोहित ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 गेंद खेलकर महज 8 रन बनाए थे, इस मैच में मोहम्मद सिराज ने उनको बोल्ड किया था। इसके बाद अब केकेआर के खिलाफ उनके बल्ले से महज 13 रन निकले थे। अभी तक तीन मैचों में रोहित ने महज 21 रन ही बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
11 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
11 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
45 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines