RR vs MI: रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े बल्लेबाज बने हिटमैन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में इतिहास रच दिया है। उन्होंने मुबंई इंडियंस के लिए बड़ा कारनामा किया।

IPL 2025 - 2025-05-01T204419.531

Rohit Sharma: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला बढ़चढ़ कर बोला। रोहित ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीम के खिलाफ जोरदार बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा मुंबई के लिए 6 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हिटमैन के बल्ले से इस मैच में अर्धशतक भी निकला।

विज्ञापन

रोहित ने रचा इतिहास

हिटमैन अब फॉर्म में आ चुके हैं। शुरुआती कुछ मैचों में फ्लॉप होने के बाद रोहित कमाल कर रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ भी रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए अपने 6 हजार रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले मुंबई के पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन

रोहित की लाजवाब बल्लेबाजी

रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए मिलकर 116 रनों की साझेदारी निभाई। रोहित ने 36 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रिकेल्टन ने भी 38 गेंदों में 61 रन बनाए। अपनी बल्लेबाजी के दौरान रोहित के बल्ले से 9 चौके निकले।

विज्ञापन

एक टीम के लिए T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

टी-20 क्रिकेट में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के लिए सबसे ज्यादा 8871 रन बनाए हैं। वह T20 में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खबर लिखे जाने तक 6 हजार से अधिक रन बना चुके हैं। वहीं जेम्स विंस ने हैम्पशायर के लिए 5934 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 5528 रन बनाए हैं। वह टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं। एमएस धोनी ने भी CSK के लिए 5269 रन बनाए हैं। वह एक महान कप्तान और फिनिशर माने जाते हैं।

विज्ञापन

एक टीम के लिए T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची

क्रमांक खिलाड़ी का नाम रन टीम का नाम
1 विराट कोहली 8871 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
2 रोहित शर्मा* 6000+ मुंबई इंडियंस (MI)
3 जेम्स विंस 5934 हैम्पशायर (Hampshire)
4 सुरेश रैना 5528 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
5 महेंद्र सिंह धोनी 5269 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ