हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs MI: जो कोई नहीं कर सका वो रोहित शर्मा ने कर डाला, एलिमिनेटर में रच दिया इतिहास

Rohit sharma: रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2 छक्के जड़ते ही इतिहास रच दिया। वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

विज्ञापन

Rohit sharma: रोहित शर्मा ने एलिमिनेटर मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने जीटी के खिलाफ इस मैच में शुरुआत से ही अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि हिटमैन को शुरुआत में ही दो जीवनदान मिला। रोहित शर्मा ने इस मैच में इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में 300 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने जीटी के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की। इसके अलावा उन्होंने 7 हजार रन भी पूरे किए। रोहित शर्मा ने इस मैच में 50 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए। वह शतक बनाने से चूक गए। लेकिन दो बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

आईपीएल में छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल अब भी सबसे आगे हैं। उन्होंने सिर्फ 142 मैच खेलकर ही 357 छक्के जड़ दिए थे। उनकी यह उपलब्धि अब भी दूर-दूर तक बाकी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनी हुई है। कोई भी खिलाड़ी फिलहाल उनके रिकॉर्ड के पास नहीं पहुंच पाया है।

विज्ञापन

हालांकि अब भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी इस लिस्ट में बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने आईपीएल के 272वें मैच में अपना 300वां छक्का पूरा कर लिया है। यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है क्योंकि ऐसा करने वाले वह सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

दूसरी ओर, विराट कोहली भी अब इस रिकॉर्ड के बहुत करीब पहुंच चुके हैं। कोहली ने अब तक 266 आईपीएल मैच खेलकर 291 छक्के लगाए हैं। यानी उन्हें 300 सिक्स तक पहुंचने के लिए अब केवल 9 छक्कों की जरूरत है। हो सकता है कि वे इस साल नहीं, लेकिन अगले सीजन में यह आंकड़ा जरूर पार कर लें।

विज्ञापन

इतना ही नहीं, रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बने हैं। पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 266 मैचों में 8618 रन दर्ज हैं। रोहित ने यह आंकड़ा 272वें मैच में पार किया, जब उनके नाम इस मैच से पहले 6976 रन थे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola