IND vs NZ: रोहित शर्मा के लिए आई बैड न्यूज! ध्वस्त हुआ हिटमैन का 'पसंदीदा' मैदान

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले रोहित शर्मा के लिए बुरी खबर आई है। हिटमैन ने जिस मैदान पर क्रिकेट खेलना सीखा अब उसी मैदान को तोड़ा जा रहा है।

Team India - 2025-03-07T163803.497

Rohit Sharma: भारत और न्यूजीलैंड 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में आमने सामने हैं। 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले रोहित शर्मा के लिए बुरी खबर आई है। जिस मैदान पर रोहित शर्मा ने क्रिकेट सीखा अब उसी मैदान पर महाराष्ट्र आवास एंव क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्यवाही की है।

विज्ञापन

प्रशासन ने की कार्यवाही

रोहित शर्मा ने बचपन में मुंबई के गोराई श्रेत्र में क्रिकेट खेलना सीखा। इस इलाके में स्वामी विवेकानंद स्कूल में टर्फ बना हुआ है, जहां पर रोहित शर्मा बचपन के दिनों में प्रैक्टिस करते थे। रोहित ने अपने स्कूल के दिनों में इस मैदान पर खूब अभ्यास किया है। लेकिन अब इस जगह को तोड़ दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित के कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता दिनेश लाड ने इस टर्फ को बचाने के लिए अनुरोध भी किया था। लेकिन प्रशासन ने कोच के अनुरोध को नहीं माना और कार्यवाही कर दी।

विज्ञापन

मुंबई के गोराई इलाके में स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल के टर्फ पर महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने कार्यवाही की है। इस मैदान पर रोहित शर्मा के अलावा कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट के गुर सिखे हैं। लेकिन अब इस जगह को तोड़ दिया गया। लेकिन प्रशासन ने इस जगह को अवैध बताया है। ये एक सरकारी जमीन है जहां पर कमर्शियल काम चल रहा था। रोहित के कोच दिनेश लाड पर आरोप है कि वह इस जमीन का उपयोग कर बच्चों को कोचिंग देते थे और बदले में फीस लेते थे। इस वजह से प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है।

विज्ञापन

रोहित की शानदार कप्तानी

रोहित शर्मा भारत के लिए शानदार कप्तानी कर रहे हैं। आखिरी 3 आईसीसी टूर्नामेंट में उन्होंने भारत को फाइनल तक का सफर तय कराया है। रोहित की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप 2023 में जगह बनाई। इसके बाद टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 अपने नाम किया। वहीं अब भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में अपनी जगह बना चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ