2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? संन्यास की अटकलों के बीच बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है. रोहित के संन्यास की अटकलों के बीच उनके बचपन के कोच का बड़ा बयान सामने आया है.

Rohit Sharma (PIC Credit - AI)

Rohit Sharma (PIC Credit - AI)

Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 47 गेंदों पर सिर्फ 26 रन बना सके. रोहित स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए. वहीं, हिटमैन के पवेलियन लौटने के साथ ही उनके संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई.

विज्ञापन

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है लॉर्ड्स में होने वाला सीरीज का तीसरा वनडे मैच रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है. रोहित के संन्यास की अटकलों के बीच उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे आखिरी मैच?

39 वर्षीय रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे मैचों में कुल 37 रन बनाए. रोहित ने पहले मैच में 11 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में 26 रन बनाए. लगातार खराब प्रदर्शन ने रोहित के करियर पर सवाल खड़ा कर दिया है. भारतीय टीम इस वक्त 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि रोहित इस योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं.

इसी बीच ABP से बातचीत में जब रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड से पूछा गया कि ऐसी अटकलें हैं कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं. इस बारे में आप क्या कहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से चाहता हूं कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक खेलें. मेरी बस यही इच्छा है कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करें.”

विज्ञापन

‘रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के लिए 100% योग्य हैं’

वहीं, MyKhel से बातचीत में रोहित के बचपन के कोच ने कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि रोहित असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, अगर ऐसा होता तो वह संन्यास ले चुके होते. लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं और उनके बारे में बहुत चर्चा है. लेकिन मुझे लगता है कि वह वर्ल्ड कप के लिए 100 प्रतिशत योग्य हैं.”

‘रोहित को फिटनेस साबित करने के जरूरत नहीं’

स्पोर्टस्टार के मुताबिक, लाड ने कहा, “एक कोच होने के नाते, मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत है. वह वनडे विश्व कप जीतना चाहते हैं. मैंने उनसे बात की है और वह अपने करियर को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने की जरूरत है. उम्र के बावजूद, वह अभी भी पूरी तरह फिट हैं.”

विज्ञापन

ऐसे में अब सबकी नजरें रविवार, 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच पर टिकी हैं, जो रोहित के करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ