MI vs DC: रोहित शर्मा दिल्ली के खिलाफ 'तिहरा शतक' लगाने की दहलीज पर, बन सकते हैं पहले भारतीय

Rohit Sharma: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 3 छक्के लगाते ही रोहित का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।

IPL 2025 - 2025-05-21T155023.706

Rohit Sharma: 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। अब तक खेले गए मुकाबले में मुंबई ने कमाल का प्रदर्शन किया है। ये मुकाबला करो या मरो का होने वाला है। अगर दिल्ली ये मैच हार जाती है तो उसका सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो जाएगा। बहरहाल इस मुकाबले पर सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं। वह तिहरा शतक जड़ने से केवल 3 कदम दूर हैं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा बनेंगे पहले भारतीय

मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा के पास आज एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा अवसर है। आईपीएल के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार रोहित न सिर्फ अपनी कप्तानी के लिए बल्कि दमदार बल्लेबाजी और छक्के लगाने की काबिलियत के लिए भी पहचाने जाते हैं। वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ‘हिटमैन’ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

300 छक्कों के क्लब में शामिल होने से बस तीन सिक्स दूर

रोहित शर्मा अगर आज के मैच में तीन छक्के जड़ देते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में 300 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक यह कारनामा सिर्फ वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने किया है, जिनके नाम IPL में 357 छक्के दर्ज हैं। इस मुकाम को छूते ही रोहित न केवल भारतीय क्रिकेटर के तौर पर इस क्लब में शामिल होंगे, बल्कि लीग इतिहास में ऐसा करने वाले कुल दूसरे बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल – 357
रोहित शर्मा – 297
विराट कोहली – 290
एमएस धोनी – 264
एबी डिविलियर्स – 251
डेविड वॉर्नर – 236

विज्ञापन

कोहली भी हैं रेस में, 10 सिक्स दूर हैं 300 क्लब से

छक्कों के मामले में रोहित के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नंबर आता है। कोहली फिलहाल IPL में तीसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी हैं। अगर वह इस सीजन में 10 और छक्के मारते हैं, तो वह भी 300 छक्कों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। ऐसे में इस आईपीएल सीजन में दो भारतीय दिग्गजों के बीच एक दिलचस्प प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ