हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

टेस्ट-टी20 से संन्यास के फैसले पर बोलते हुए टूट गए रोहित शर्मा, हिटमैन का भावुक बयान कर देगा हैरान!

विज्ञापन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने इस साल के मई में ही टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इससे पहले रोहित ने टी-20 विश्व कप 2024 फाइनल के बाद टी-20 से संन्यास का ऐलान किया था। अब रोहित शर्मा वनडे में भारत के लिए खेलेंगे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। रोहित ने अब अपने टेस्ट और टी-20 रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ी है।

रोहित ने तोड़ी चुप्पी

रोहित ने मुंबई के एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा कि यह ऐसी चीज है जिसके लिए आपको तैयारी करनी होती है, क्योंकि खेल लंबे समय तक टिके रहने की मांग करता है। खासकर टेस्ट प्रारूप में, आपको पांच दिन तक टिकना होता है। मानसिक रूप से यह बहुत चुनौतीपूर्ण और थका देने वाला होता है। लेकिन सभी क्रिकेटर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं। जब हम प्रतिस्पर्धी स्तर पर क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं, यहां तक कि मुंबई में भी, क्लब क्रिकेट (मैच) दो या तीन दिन तक चलते हैं, तो हम उसी तरह से बने होते हैं, और हमारे लिए यह बहुत कम उम्र से ही शुरू हो जाता है।

इसके अलावा हिटमैन ने आगे कहा कि जब आप सबसे लंबे प्रारूप में खेल रहे होते हैं तो इसमें बहुत कुछ लगता है और एकाग्रता एक ऐसी चीज है जो महत्वपूर्ण है, क्योंकि आप उच्च-स्तरीय प्रदर्शन के बारे में बात कर रहे हैं और जब आप उच्च-स्तरीय प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह हर समय मानसिक रूप से तरोताजा रहने से शुरू होता है।

विज्ञापन

कब मैदान पर दिखेंगे रोहित?

रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली ने भी टेस्ट और टी-20 से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली वनडे सीरीज में भाग लेंगे। ये सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी। रोहित और विराट का ध्यान विश्व कप 2027 पर टिका हुआ है। हालांकि क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट दोनों को आगामी वनडे विश्व कप तक देख रहा है। ये सवाल बड़ा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola