Rohit Sharma World Record: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपने बल्ले से तबाही मचाई थी. सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में रोहित ने शानदार शतक जड़ा था और कुल 202 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था. वहीं, अब रोहित ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. हिटमैन ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 का ताज हासिल कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है.
रोहित शर्मा बने नंबर-1 वनडे बल्लेबाज
टीम इंडिया को भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन रोहित शर्मा ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. रोहित पहले मैच में सिर्फ 8 रन बना सके थे, लेकिन फिर उन्होंने जोरदार वापसी की और दूसरे मैच में 73 रनों की पारी खेली. वहीं, तीसरे मैच में हिटमैन ने 121 रनों की शतकीय पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. इस शानदार प्रदर्शन का उन्हें ICC की नई वनडे रैंकिंग में बंपर इनाम मिला और उन्होंने नंबर-1 की कुर्सी अपने नाम कर ली.
उन्होंने शुभमन गिल को हटाकर यह मुकाम हासिल किया है. इससे पहले रोहित तीसरे नंबर पर मौजूद थे, लेकिन पिछली दो पारियों के बाद उन्होंने रैंकिंग में दो पायादन की छलांग लगाई और 745 अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया. रोहित ऐसा करने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और शुभमन गिल ही ये मुकाम हासिल कर पाए हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: रद्द हुए मैच में इन 3 खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, अगले मैच के लिए दे दी चेतावनी
रोहित ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
ICC की वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 का ताज हासिल करने के साथ ही रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. रोहित अब आईसीसी की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन साल 2011 में 38 साल और 73 दिन की उम्र में आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने थे. वहीं, रोहित ने ये कारनामा 38 साल और 182 दिन की उम्र में किया है. हालांकि, रोहित ने ये नंबर-1 की कुर्सी वनडे में हासिल की है, जबकि सचिन ने साल 2011 में टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी हासिल की थी.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: कैनबरा के बाद दूसरे T20I में भी बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा मेलबर्न में मौसम का मिजाज
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
3 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
54 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines