हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ये भारतीय बल्लेबाज मचाएगा कहर, 53 की औसत से कूटता है रन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के आंकड़े काफी शानदार हैं। उन्होंने टेस्ट में इस टीम के खिलाफ खूब रन बनाए हैं। आगामी सीरीज में रोहित अकेले ही कीवी टीम पर भारी पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

Rohit Sharma: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। 16 अक्टूबर को पहला मैच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 24 अक्टूबर से खेला जाना है, जबकि तीसरा टेस्ट मैच में 1 नवंबर से खेला जाएगा। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं। रोहित के टेस्ट में आंकड़े न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार आंकड़े

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है। उन्होंने अब तक कीवी टीम के खिलाफ 6 टेस्ट मैच खेला है, जिसमें इस बल्लेबाज ने 53 की शानदार औसत के साथ 424 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर इस दौरान 82 है। आने वाली सीरीज में रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में रोहित बड़ी पारी नहीं खेल सके। लेकिन वह अच्छे इंटेट में जरूर दिखे थें। रोहित ने इस सीरीज के पहले मैच में 6 और 5 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 23 और 8 रन बनाए थे। रोहित ने साल 2024 में अब तक खेले गए 8 टेस्ट मैच में उन्होंने 35.50 की औसत के साथ 497 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस को देख फैंस को याद आए रोहित- मेसी, वीडियो वायरल

ऐसा रहा है करियर

भारत के लिए रोहित शर्मा ने अब तक 61 टेस्ट मैच में 43.98 की औसत के साथ 4179 रन बनाए हैं। वहीं 265 वनडे मैच में उन्होंने 49.16 की औसत के साथ 10886 रनों को अपने नाम किया है। वहीं 159 टी-20 मैच में रोहित के बल्ले से 32.05 की औसत के साथ 4231 रन बनाए हैं। रोहित ने टेस्ट में 12, वनडे में 31 और टी-20 में 5 शतक बनाए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola