Rohit Sharma Retirement: जहां एक ओर खुशी है तो दूसरी ओर करोड़ों हिंदुस्तानी भावुक हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय क्रिकेट का एक ऐरा खत्म हो रहा है। जी हां, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास ले लिया है। रोहित ने फाइनल में जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया।
ये मेरा आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच
भारतीय कप्तान ने कहा- “यह मेरा आखिरी टी20I मैच था। इस प्रारूप को अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैंने टी-20 इंटरनेशनल के हर पल का लुत्फ उठाया है। रोहित ने आगे कहा कि मैंने भारत के लिए अपना करियर इसी प्रारूप में खेलते हुए शुरू किया था। मैं वर्ल्ड कप जीतना चाहता था।”
शब्दों में बयां करना मुश्किल
रोहित ने कहा- मैं इसे बहुत चाहता था। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होगा। यह मेरे लिए बेहद भावुक क्षण है। इस खिताब के लिए मैं हमेशा से ही बेताब था। आखिरकार इस मुकाम को हासिल कर मैं बेहद खुश हूं।
वनडे और टेस्ट खेलते रहेंगे
हालांकि रोहित ने इस बात को कंफर्म किया है कि वह टेस्ट और वनडे खेलना जारी रखेंगे। यानी भारतीय फैंस उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के दो प्रारूपों में खेलते हुए देख सकेंगे।
वहीं राहुल द्रविड़ भी अब किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया के साथ नहीं दिखेंगे। कोच के रूप में उनका कार्यकाल खत्म हो गया है। इस तरह इस वर्ल्ड कप के बाद तीन दिग्गज रोहित शर्मा, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ विदाई ले रहे हैं।
सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड
खास बात यह है कि रोहित ने इस प्रारूप से संन्यास न केवल वर्ल्ड कप जीतकर लिया है, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्हींं के नाम दर्ज है। रोहित टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने 159 टी-20i मैचों में 4231 रन के साथ अपने करियर का समापन किया। उन्हें इस प्रारूप में सबसे ज्यादा पांच शतकों का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ‘मेरी हार्टबीट बढ़ गई…’, एमएस धोनी ने टीम इंडिया की जीत पर किया रिएक्ट
रोहित ने इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2007 एक खिलाड़ी के तौर पर जीता था। 17 साल बाद वह कप्तान बनकर इसे जीते हैं। नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले भारतीय कप्तान ने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। खास बात यह है कि अब ओपनिंग करने वाले रोहित को इस मैच में बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला, लेकिन इसके बाद वे जब भी मैदान पर उतरे, करोड़ों दिलों पर राज करते गए और इतिहास रचते गए।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की जीत पर किया रिएक्ट, कोहली-द्रविड़ के लिए लिखा खास मैसेज
ये भी पढ़ें: IND vs SA: रोहित का ब्रेक डांस देखा? ट्रॉफी उठाते ही शुरू हुआ जश्न, कहां थे राहुल द्रविड़!
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्यकुमार यादव बने सुपरमैन! बाउंड्री लाइन पर लिया शानदार कैच, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: Virat Kohli Retirement: वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली का बड़ा ऐलान, T20i से लिया संन्यास
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines