Rohit Sharma ने किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान, कौन होगा अब अगला कप्तान? रेस में ये 3 नाम सबसे आगे

Rohit Sharma Test Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। टेस्ट में कप्तानी संभालने के लिए ये तीन नाम रेस में सबसे आगे हैं।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित लंबे समय से क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में रनों के लिए जूझ रहे थे। इसके साथ ही रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया को घर में न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर शर्मसार होना पड़ा था। हिटमैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए संन्यास लेने की घोषणा की। हालांकि, अब सवाल यह उठता है कि रोहित के रिटायरमेंट के बाद टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी। इस रेस में तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी संभालने की रेस में जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे आगे है। बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की अगुवाई की थी। यह इकलौता मैच था, जिसमें टीम इंडिया बाजी मारने में सफल रही थी। बुमराह के पास टेस्ट क्रिकेट का काफी अनुभव भी है और वह बतौर कप्तान अपनी काबिलियत का नमूना पेश कर चुके हैं।

विज्ञापन

शुभमन गिल

टीम इंडिया के अगले टेस्ट कैप्टन बनने की रेस में शुभमन गिल का नाम भी शामिल है। शुभमन वनडे क्रिकेट में उपकप्तान की जिम्मेदारी पहले ही संभाल रहे हैं। ऐसे में अगर सिलेक्टर्स भविष्य को ध्यान में रखते हैं कप्तान का चुनाव करते हैं, तो गिल उनकी पहली पसंद हो सकते हैं। शुभमन का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में दमदार रहा है।

विज्ञापन

ऋषभ पंत

टेस्ट क्रिकेट में कप्तान बनने की रेस में ऋषभ पंत का नाम भी शुमार है। पंत को क्रिकेट का सबसे लंबा फॉर्मेट खूब रास आता है। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम को कई मैचों में यादगार जीत दिलाई है। ऐसे में सिलेक्टर्स पंत के नाम पर भी विचार कर सकते हैं। पंत के पास आईपीएल में कप्तानी करने का काफी अनुभव मौजूद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ