हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs AUS: क्या रोहित-जायसवाल में पड़ी दरार? कप्तान के इशारों पर यशस्वी के साथ हुआ ये काम!

India vs Australia 3rd Test: कप्तान रोहित शर्मा के यशस्वी जायसवाल से नाराज होने की खबरें सामने आ रही हैं। जायसवाल ने तीसरे टेस्ट से पहले कुछ ऐसा किया जिससे कप्तान नाखुश दिखे।

विज्ञापन
rohit sharma yashasvi jaiswal

India vs Australia 3rd Test: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा। एडिलेड की हार को भुलाकर टीम इंडिया भी अब ब्रिसबेन पहुंच चुकी है। वहीं तीसरे मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा और युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बीच दरार की रिपोर्ट सामने आ रही है। दरअसल टीम इंडिया की बस होटल से बिना जायसवाल को लिए ही निकल गई थी। जिसके बाद जायसवाल को टीम से अलग जाना पड़ा था।

क्या था पूरा वाकया?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया की बस को सुबह 8:30 बजे एयरपोर्ट के लिए निकलना था और 10:05 बजे भारतीय टीम की फ्लाइट थी। इस दौरान यशस्वी जायसवाल को होटल से निकलने में देरी हो गई थी। जायसवाल के समय पर नहीं पहुंचने के चलते टीम की बस इस खिलाड़ी को छोड़कर होटल से निकल गई थी।

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: गाबा में ऐसा है कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, सहवाग को छोड़ सकते हैं पीछे

विज्ञापन

अब कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने निकलकर आ रही है कि कप्तान रोहित शर्मा के कहने पर जायसवाल को छोड़कर बस को होटल से जाने के लिए कहा गया था। क्योंकि रोहित शर्मा उनसे नाराज हो गए थे। हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। आगे रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जायसवाल बाद में होटल सिक्योरिटी की कार से एयरपोर्ट पहुंचकर टीम इंडिया के साथ जुड़े थे।

गाबा में खेला जाएगा तीसरा टेस्ट

एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी। पिंक बॉल से टीम इंडिया के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए थे। पहले मैच में शानदार 150 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले याजसवाल भी इस मैच में कुछ नहीं कर पाए थे। अब टीम इंडिया तीसरा टेस्ट मैच गाबा में खेलने के लिए तैयार है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे होना चाहेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: LSG के नए कप्तान पर मिला बड़ा हिंट, ये खिलाड़ी टीम के मालिक को है पसंद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola