Kohli-Rohit Poor Form: बेंगलुरु, पुणे और फिर वानखेड़े। मैदान बदला, तारीख बदली, मगर कुछ नहीं बदला तो वो है रोहित शर्मा और विराट कोहली की खराब फॉर्म। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में जब-जब टीम इंडिया मझधार में फंसी यह दोनों बल्लेबाज पल्ला झाड़कर पवेलियन लौट गए। रोहित का टेस्ट को टी-20 फॉर्मेट समझकर खेलना हर बार टीम को भारी पड़ा। वहीं, रनों की चाहत में किंग कोहली ने ऐसी बचकानी हरकतें की, जिसकी उम्मीद शायद इतने बड़े बल्लेबाज से तो नहीं की जाती है।
कोहली-रोहित फिर फ्लॉप
वानखेड़े के मैदान पर न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य रखा। टेस्ट का तीसरा ही दिन था और पिच में काफी घुमाव भी था। यानी क्रीज पर आंखें जमाकर और संभलकर खेलने में ही भलाई थी। मगर यह बात हमारे कप्तान साहब को कहां समझ आती है। रोहित ने मैदान पर आते ही चार्ज लेने की कोशिश की और एक के बाद एक बड़े शॉट लगाने का प्रयास किया। दो बाउंड्री भी उनके बल्ले से निकली, लेकिन अंत में वही हुआ जिसका डर था। एक शॉट को रोहित ठीक तरह से टाइम नहीं कर पाए और गेंद को हवा में खेल बैठे। फील्डर ने आसान सा कैच पकड़ा और हिटमैन हिटिंग करने के चक्कर में एक बार फिर अपना विकेट गंवा बैठे।
रोहित के आउट होने के बाद जल्द ही शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रीज पर उतरे सबसे अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली। वानखेड़े के मैदान पर कोहली का दमदार रिकॉर्ड देखकर हर किसी को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं। मगर विराट एजाज पटेल की गेंद को ठीक तरह से डिफेंस भी नहीं कर सके। बॉल कोहली के ग्लव्स को टच करके सीधा डेरिल मिचेल के हाथों में समां गई। विराट सिर्फ एक ही बनाकर चलते बने।
ऐसा कैसे चलेगा?
विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। कहने का मतलब यह है कि इन दोनों से बड़े मैचों में या फिर मुश्किल हालातों में बड़ी पारी की उम्मीद की जाती है। हालांकि, ना तो रोहित यह काम कर पा रहे हैं और ना ही कोहली 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों पर इन दिनों खरा उतर रहे हैं। एक या दो मौके को छोड़ दें, तो विराट-रोहित जिन गेंदों पर अपना विकेट देकर चलते बने वो बेहद साधारण बॉल थीं। घर में तो कोहली-रोहित अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल नहीं कर सके। अब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है, जहां यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज घटे हुए आत्मविश्वास के साथ फ्लाइट में बैठेंगे। वहां भी अगर रोहित-कोहली का यह हाल हुआ, तो कंगारू सरजमीं को लगातार तीसरी बार फतह करने का सपना महज सपना बनकर रह जाएगा।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
2 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
2 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
3 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
3 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
3 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
4 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
4 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
5 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
5 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines