हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में कैसा रहा है रोहित-विराट का रिकॉर्ड? किसके नाम सबसे ज्यादा रन

Rohit Sharma-Virat Kohli: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू हो रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले यहां जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में कैसा रहा है रोहित-विराट का रिकॉर्ड.

विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित-विराट मचाएंगे धमाल (Image Created By AI)

Rohit Sharma-Virat Kohli ODI record vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर साथ में खेलते नजर आएंगे. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित-विराट अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, इसलिए फैंस को दोनों दिग्गजों को खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार रहता है.

ऐसे में इस सीरीज में सबकी नजरें रोहित और विराट के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों दिग्गजों का वनडे रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है. हालांकि, कैरेबियाई टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली, रोहित से आगे हैं. तो आइए एक नजर डालते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित-विराट के वनडे रिकॉर्ड पर.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का ऑल टाइम रिकॉर्ड दर्ज है. विराट सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-1 स्थान पर हैं. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनकी 41 पारियों में उन्होंने 66.50 की शानदार औसत से 2261 रन बनाए हैं. विराट ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 9 शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 157 रन रहा है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा का भी शानदार रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड शानदार रहा है. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 वनडे मुकाबले खेले हैं और 35 पारियों में 57.60 की औसत से 1613 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका सर्वोच्च वनडे स्कोर 162 रन है, जो उन्होंने 2018 में मुंबई में बनाया था. कोहली भले ही रन बनाने के मामले में आगे हो, लेकिन रोहित के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. हिटमैन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 मैचों की 35 पारियों में कुल 35 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में अक्षर पटेल पर होगी नजरें, गेंद और बल्ले दोनों से करना होगा कमाल

विज्ञापन

रोहित-विराट के पास कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. एक तरफ रोहित वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरा करने के बेहद करीब हैं. वह अब तक 288 वनडे मैचों में 11895 रन बना चुके हैं और उन्हें 12 हजार के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 105 रनों की जरूरत है. इसके अलावा, वह बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरा करने से 135 रन दूर हैं.

वहीं, विराट वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरा करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं. वह अब तक खेले 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14941 रन बना चुके हैं, वहीं, कोहली अगर 15 हजार वनडे रन पूरा कर लेते है तो वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. सचिन ने 15000 वनडे रनों के आंकड़ों तक पहुंचने के लिए 377 पारियां खेली थी, जबकि कोहली ने अब तक 302 पारियां ही खेली हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 75 रन, 1 विकेट और 4 कैच… मार्को येनसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में की एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola