Duleep Trophy 2024: श्रीलंका दौरे के बाद अब भारतीय टीम इंटरनेशन क्रिकेट से एक महीने के ब्रेक पर रहने वाली है। इस बीच भारत में दलीप ट्रॉफी खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई देंगे। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी लंबे समय के बाद घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे।
दरअसल बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई सेलेक्टर चाहते हैं कि रोहित और विराट भी घरेलू क्रिकेट खेले। जिससे उनकी टेस्ट सीरीज को लेकर तैयारी और ज्यादा मजबूत हो जाएगी। बता दें, 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत होने जा रही है।
ये खिलाड़ी नहीं खेलेगा घरेलू क्रिकेट
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव को दलीप ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा गया है। हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें लंबे समय तक आराम दिया गया है। सेलेक्टर बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए उनके शामिल होने पर भी चर्चा करने वाले हैं क्योंकि भारत को अगले चार महीनों में ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट सहित 10 टेस्ट मैचों की कड़ी तैयारी करनी है। बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का पैनल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली चार टीमों – भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी का चयन जल्द ही करेगा।
ये भी पढ़ें:- ईशान किशन के पास वापसी का आखिरी मौका, अब माननी होगी सेलेक्टर की ये शर्त
मोहम्मद शमी की हो सकती है वापसी
लंबे समय से इंजरी के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी वापसी के लिए तैयार हैं। खुद दलीप ट्रॉफी खेलने को लेकर शमी ने बयान दिया था। शमी ने कहा था कि वे बंगाल के लिए द्लीप ट्रॉफी में एक या दो मैच जरूर खेलेंगे। दलीप ट्रॉफी में 6 मैच खेले जाएंगे। जो 5 से 24 सितंबर तक होंगे। इस बीच 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
ये भी पढ़ें:- कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? ऋषभ पंत को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
24 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines