Rohit-Ritika Love Story: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित की गिनती भारत के उन क्रिकेटर्स में की जाती है, जो साथी खिलाड़ियों के साथ हंसते-खेलते रहते हैं। चुलबुले होने के साथ-साथ हिटमैन काफी रोमांटिक भी हैं। रोहित की जिंदगी में वाइफ रितिका सजदेह काफी अहमियत रखती हैं। भारतीय कप्तान का क्रिकेट के साथ-साथ मोहब्बत का सफर भी बेहद दिलचस्प रहा। रोहित ने रितिका को उस ग्राउंड पर ले जाकर प्रपोज किया था, जहां से उन्होंने 11 साल की उम्र में अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया था।
युवराज ने कराई पहली मुलाकात
रोहित शर्मा और रितिका की पहली मुलाकात कराने वाले युवराज सिंह थे। रितिका युवी की मुंहबोली बहन हैं। एक इवेंट के दौरान युवराज ने रितिका और रोहित को मिलवाया था। इसके बाद रोहित-रितिका के बीच दोस्त हो गई। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा और दोस्ती गहरी होती चली गई। रितिका के साथ-साथ बिताए पलों से रोहित को यह समझ आने लगा कि वह रितिका को दिल दे बैठे हैं। हिटमैन ने अपने प्यार का इजहार करने का मन बना लिया। रितिका भी रोहित को पसंद करने लगी थीं और अंदर ही अंदर सही, लेकिन प्यार परवान चढ़ रहा था।
ग्राउंड में किया प्रपोज
रोहित ने रितिका को प्रपोज करने का मन बना लिया। रोहित उन्हें मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब ले गए। यह वही मैदान था, जहां से रोहित ने 11 साल की उम्र में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। रोहित घुटनों के बल बैठे और अपने दिल की बात रितिका को कह डाली। रितिका को रोहित का प्रपोज करने का यह अंदाज बेहद पसंद आया और उन्होंने हां कर दी। इसके बाद जल्दी ही दोनों ने एंगेटमेंट कर ली, जिसकी जानकारी रोहित ने ट्वीट करते हुए दी थी।
2015 में लिए सात फेरे
रोहित और रितिका 13 दिसंबर 2015 को हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। ताज लैंड्स होटल में रोहित की शादी में क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। रितिका ने साल 2018 में बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम समायरा है। समायरा रितिका के साथ अपने पापा को मैदान पर चीयर करने पहुंचती हैं। साल 2024 में रितिका और रोहित फिर से पैरेंट्स बने और इस बार उनके घर बेबी ब्वॉय आया।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines