हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जय शाह के बाद रोहन जेटली नहीं बनेंगे BCCI सचिव, सामने आया बड़ा अपडेट

Rohan Jaitley: बीसीसीआई के अगले सचिव बनने की रेस से रोहन जेटली पीछे हो गए हैं। अब उनकी जगह पर गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव अनिल पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है।

विज्ञापन

Rohan Jaitley: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह बीसीसीआई सचिव के रूप में 30 नवंबर को अपना कार्यकाल समाप्त करेंगे और 1 दिसंबर को नए आईसीसी चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभालेंगे। माना जा रहा था कि शाह के हटने के बाद रोहन जेटली बीसीसीआई के अगले सचिव के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। लेकिन अब ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है।

रोहन जेटली के नाम पर लगा विराम

रोहन जेटली मौजूदा समय में दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया है। यानी अब साफ है कि वह बीसीसीआई के नए सचिव की रेस में नहीं है। पिछले कुछ महीनों से खबरें थीं कि वह नए बीसीसीआई सचिव बन सकते हैं। लेकिन अब उन्होंने नामांकन भरकर नए बीसीसीआई सचिव की चर्चा पर विराम लगा दिया है।

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका ने अपने 5 स्टार खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से किया बाहर, जानें वजह

विज्ञापन

दो दिग्गज मैदान में

डीडीसीए के नए अध्यक्ष पद के लिए रोहन जेटली के अलावा कीर्ति आजाद ने भी नामांकन दाखिल किया है। ये चुनाव 13 से 15 दिसंबर के बीच होंगे, जिसके नतीजे 16 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। पिछले चुनाव में रोहन जेटली 1558 वोटों से चुनाव जीते थे।

कीर्ति आजाद ने चुनाव से पहले रोहन जेटली पर गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि उन्होंने डीडीसीए में खूब भ्रष्टाचार किए हैं।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल के साथ बीसीसीआई सचिव के रूप में जय शाह की जगह लेने के लिए सबसे आगे हैं। रोहन जेटली के बाद अब उनका नाम सबसे आगे है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंत को रिप्लेस कर सकते हैं ईशान किशन, 20 करोड़ तक की लग सकती है बोली

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola