हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

जय शाह के बाद कौन होगा अगला BCCI सचिव? सामने आए 2 सबसे बड़े नाम

Jay Shah: जय शाह 1 दिसंबर से आईसीसी के नए चेयरमैन का पदभार संभालने वाले हैं। उनकी जगह पर बीसीसीआई का नया चेयरमैन कौन होगा? ये बड़ा सवाल है। नई रिपोर्ट के मुताबिक इस पद के लिए 2 बड़े नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Jay Shah

Jay Shah: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मौजूदा सचिव जय शाह इस साल ही आईसीसी के नए चेयरमैन नियुक्त हुए हैं। वह 1 दिसंबर से आईसीसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभालने के लिए तैयार हैं। आईसीसी का चेयरमैन का पद संभालने से पहले उन्हें बीसीसीआई सचिव के पद से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि शाह के पद छोड़ने के बाद बीसीसीआई का अगला सचिव कौन होगा।? नई अपडेट के मुताबिक इस लिस्ट में 2 बड़े नाम आगे चल रहे हैं।

सामने आए 2 बड़े नाम

इंडिया टुडे के अनुसार दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पटेल में से कोई एक बीसीसीआई का अगला सचिव बन सकता है। सचिव बनने की रेस में जेटली और पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है। माना जा रहा है कि नए सचिव के लिए कोई विशेष बैठक नहीं होगी। लेकिन रोहन जेटली का नाम अनिल पटेल से भी आगे चल रहा है। हालांकि कुछ दिनों में बोर्ड के नए सचिव का ऐलान कर दिया जाएगा।

निर्विरोध ICC अध्यक्ष चुने गए थे शाह

35 साल के जय शाह 27 अगस्त को इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल के नए चेयनमैन चुने गए थे। इस पद के लिए शाह के खिलाफ किसी ने भी आवेदन नहीं किया था। ऐसे में शाह को निर्विरोध आईसीसी का नया चेयरमैन चुन लिया गया था। वे मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेने के लिए तैयार हैं। शाह से पहले 4 भारतीय आईसीसी के चेयरमैन का पद संभाल चुके हैं। इनमें जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर का नाम शामिल है।

विज्ञापन

जगनमोहन डालमिया साल 1997 से लेकर 2000 तक आईसीसी के चेयरमैन बने रहे थे, वहीं शरद पवार साल 2010 से 2012 तक इस पद को संभाल चुके हैं। एन श्रीनिवासन 2014 से 2015 तक आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं, जबकि शशांक मनोहर 2015 से 2020 तक इस पद को संभाल चुके हैं। अब शाह के कंधे पर आईसीसी की जिम्मेदारियां होने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: घर में ही फेल रोहित शर्मा की कप्तानी! 55 साल में पहली बार हुआ टीम इंडिया का ऐसा हश्र

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अपने मन की करना पड़ा कोहली-रोहित को भारी, ठुकरा दी थी बीसीसीआई की खास गुजारिश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola