---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025 का धांसू प्रदर्शन दिलाएगा इन 3 अनकैप्ड प्लेयर्स को वर्ल्ड कप टीम में एंट्री! उथप्पा ने की बड़ी भविष्यवाणी

Robin Uthappa IPL 2025: रॉबिन उथप्पा ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उथप्पा ने उन तीन अनकैप्ड प्लेयर्स का नाम बताया है, जो टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

Robin Uthappa IPL 2025: आईपीएल 2025 में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों ने इस बार अपने प्रदर्शन से महफिल लूटी। हालांकि, कुछ नाम ऐसे रहे, जो फैन्स और पूर्व क्रिकेटर्स को बेहद प्रभावित कर गए। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम रहा 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का। वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर वर्ल्ड क्रिकेट में अपने नाम की सनसनी फैला दी। वहीं, पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या ने भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के बूते खूब रंग जमाया। प्रियांश के जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह भी इस साल अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का मानना है कि यह तीन खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में किए गए धांसू प्रदर्शन के दम पर टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।

3 अनकैप्ड प्लेयर्स को मिलेगी वर्ल्ड कप टीम में जगह

रॉबिन उथप्पा ने कहा, “प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी जाहिर तौर पर वर्ल्ड कप टीम में जगह पाने के दावेदार होंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अब बचे हुए टी-20 मैचों में भारतीय टीम को बेस्ट 15 खिलाड़ी चुनने पर फोकस करना चाहिए। आपके पास पहले से शुभमन गिल, साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं। यह सभी टेस्ट प्लेयर टी-20 में भी रंग जमा सकते हैं। इसके साथ ही आपके पास संजू सैमसन भी मौजूद हैं। ऐसे में किन खिलाड़ियों को टीम में रखा जाए यह एक बड़ा चैलेंज होगा। फिटनेस एक महत्वपूर्ण रोल प्ले करेगी। आप वर्ल्ड कप में पूरी तरह से फिट स्क्वॉड चाहते हैं। मुझे लगता है कि इस चीज पर सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट खासतौर पर गौर जरूर करेगा।”

---विज्ञापन---

IPL 2025 में मचाया धमाल

आईपीएल 2025 में प्रभसिमरन सिंह का बल्ला जमकर बोला। प्रभसिमरन ने 17 मैचों में 32 की औसत और 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 549 रन ठोके। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए प्रभसिमरन के बल्ले से चार फिफ्टी निकली और 91 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा। वहीं, दिल्ली प्रीमियर लीग में छह छक्के जमाकर सुर्खियों में आए प्रियांश ने इस सीजन 17 मैचों में 475 रन ठोके। प्रियांश का स्ट्राइक रेट 179 का रहा और उन्होंने पहले ही सीजन में शतक और दो फिफ्टी जमाई। वहीं, वैभव ने 7 मैचों में 206 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाते हुए 252 रन ठोके।

First published on: Jun 09, 2025 07:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola