पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, सामने आई बड़ी वजह

Robin Uthappa Arrest Warrant: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की मुश्किलें थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।

robin uthappa

robin uthappa

Robin Uthappa Arrest Warrant: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की मुश्किलें थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। ये खबर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में काफी हलचल मच गई है। उथप्पा एक समय पर टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी हुआ करते थे।

विज्ञापन

PF घोटाले का लगा आरोप

दरअसल पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के ऊपर प्रोविडेंट फंड घोटाले का आरोप लगा है। उनके खिलाफ ये अरेस्ट वारंट क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया है। इसके साथ उन्होंने पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस कंपनी का मैनेजमेंट देख रहे थे उथप्पा

रॉबिन उथप्पा सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मैनेजमेंट देख रहे थे। अब रॉबिन पर आरोप लगा कि, उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के वेतन से पीएफ काटा और उसको बाद में उनके अकाउंट में भी ऐड नहीं किया। रिपोर्ट के मुताबिक ये पूरा घोटाला 23 लाख रुपये का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलकेशिनगर पुलिस को एक पत्र लिखकर आयुक्त गोपाल रेड्डी ने इस वारंट को अंजाम देने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ उथप्पा ने अपना निवास स्थान बदल लिया है, जिसके चलते पुलिस को ये वारंट पीएफ कार्यालय को वापस करना पड़ा है। जिसके बाद पुलिस और पीएफ विभाग पूर्व क्रिकेटर के निवास स्थान का पता चलाने की जांच कर रहे हैं। मामला कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा होने के चलते इसको गंभीर रूप से देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस और पीएफ विभाग दोनों मिलकर इसकी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ