Ashes Series: एशेज सीरीज का आयोजन हो चुका है. एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से गाबा में खेला जाना है. इस मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है. टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रॉबिन स्मिथ का निधन हो गया है. उन्होंने 62 साल की उम्र में दुनिया का साथ छोड़ दिया.
रॉबिन ने इंग्लैंड क्रिकेट के लिए काफी योगदान दिया था. उन्होंने 1980 और 90 के दशक में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया. 62 साल की उम्र में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी सांस ली.
टेस्ट क्रिकेट में अहम योगदान
स्मिथ ने 1988 से 1996 के बीच इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैच खेले. 1993 में एजबेस्टन में, स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में नाबाद 167 रनों की शानदार पारी खेली थी. टेस्ट और वनडे में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी. वह अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे. कई सालों तक उन्होंने फैंस को अपनी बल्लेबाजी से एंटरटेन किया था.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जताया दुख
ईसीबी के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने कहा “रॉबिन स्मिथ एक ऐसे खिलाड़ी थे जो दुनिया के कुछ सबसे तेज गेंदबाजों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते थे, और आक्रामक तेज गेंदबाज का सामना एक चुनौतीपूर्ण मुस्कान और अविश्वसनीय लचीलेपन के साथ करते थे. उन्होंने ऐसा इस तरह से किया कि इंग्लैंड के फैंस को बहुत गर्व हुआ और मनोरंजन की कोई कमी नहीं हुई”.
केविन पीटरसन ने भी दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रॉबिन स्मिथ के दुखद निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया! जज की यादें हमेशा मेरे दिल में रहेंगी! उनके पूरे परिवार और मित्र समूह के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: कब-कहां देखें भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच, नहीं करने होंगे एक भी रुपये खर्च
शानदार करियर पर एक नजर
रॉबिन ने साल 1988 को इंग्लैंड के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. उन्होंने 62 मैचों 43.67 की औसत के साथ 4236 रन बनाए हैं. जिसमें 9 शतक के अलावा 28 अर्धशतक शामिल हैं.
इसके अलावा 71 वनडे मैचों में उन्होंने 39.01 की औसत के साथ 2419 रन बनाए. उन्होंने 4 शतक के अलावा 15 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इंग्लैंड के लिए आखिरी मैच उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ साल 1996 में खेला था.
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
25 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
36 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines