MS Dhoni: पूर्व कप्तान एमएस धोनी का शुमार आज भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में किया जाता है। उन्होंने भारत को टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताया है। केवल इंटरनेशनल ही नहीं बल्कि धोनी ने आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेरा है। उन्होंने पांच बार सीएसके को खिताब जिताया साथ ही 2 चैंपियंस लीग की ट्रॉफी को भी येलो आर्मी के नाम किया। धोनी, झारखंड से आते हैं ऐसे में कई खिलाड़ी भी धोनी की राह पर चलते हुए अपना नाम बनाना चाहते हैं। झारखंड के एक विकेटकीपर बल्लेबाज को भी आईपीएल 2024 में अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला था। लेकिन एक गलती की वजह से इस खिलाड़ी को अपना हुनर दुनिया के सामने दिखाने का मौका नहीं मिल सका।
आईपीएल 2024 के लिए मिला था मौका
आईपीएल 2024 ऑक्शन में फ्रेंचाइजियां कई युवा खिलाड़ियों पर बोली लगा रही थीं। इसमें झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का भी नाम शामिल हुआ। उनके उपर साल 2022 की विजेता गुजरात टाइंटस ने दांव खेला और करोड़ों रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। मिंज को आईपीएल 2024 के लिए जीटी ने 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे आईपीएल खेलने वाले पहले आदिवासी खिलाड़ी भी बनने वाले थे। लेकिन किस्मत को शायद ये मंजूर नहीं था।
सिर्फ एक गलती और खो दिया सबकुछ
आईपीएल 2024 ऑक्शन में करोड़ों की बोली लगने के बाद मिंज का परिवार काफी खुश था। लेकिन,शायद मिंज के परिवार को किसी की नजर लग गई। दरअसल मिंज रांची में बाइक चला रहे थे। गाड़ी की स्पीड तेज होने की वजह से उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया था। मिंज की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई थी। उनके दाहिने घुटने में चोट लगी और बाइक का कुछ हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से मिंज आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं ले सके।
मिंज को झारखंड में धोनी के नाम से ही लोग बुलाते हैं। क्योंकि बाएं हाथ का ये विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की तरह ही लंबे-लंबे छक्के जड़ने में माहिर है। देखना दिलचस्प होगा कि मिंज पर आईपीएल 2025 ऑक्शन में बोली लगती है या नहीं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Auction: गाजियाबाद के इस खिलाड़ी पर लग सकती है करोड़ों की बोली, 191 के स्ट्राइक रेट से कूटता है रन
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
24 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines