Champions Trophy 2025 SA vs NZ: बीते दिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था। साउथ अफ्रीका को हराने के साथ न्यूजीलैंड ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। सेमीफाइनल में मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका टीम के खिलाड़ी और कोच भी काफी निराश दिखे। ये पहली बार नहीं है जब आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा हो। वहीं, हार के बाद टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर का बड़ा बयान सामने आया है।
क्या बोले साउथ अफ्रीका के हेड कोच रॉब वाल्टर?
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बीच में हमने कुछ अहम विकेट खो दिए थे। अगर हम वहां मजबूत साझेदारी बनाए रखने में कामयाब होते, तो मुझे लगता है कि यह काफी कड़ा मुकाबला होता। निश्चित रूप से आप खिलाड़ियों के प्रयास पर कभी सवाल नहीं उठाएंगे और हमने उन पर जो कुछ भी कर सकते थे किया, लेकिन दुर्भाग्य से हम उस साझेदारी को नहीं तोड़ पाए।”
ये भी पढ़ें:- CT 2025: ICC की बात से निराश दिखे डेविड मिलर, सेमीफाइनल में मिली हार के बाद छलका दर्द
बल्लेबाजी के लिए थी पिच
हेड कोच रॉब वाल्टर ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाजी करने वाले फैसले की प्रशंसा की। जब उनसे पूछा गया कि अगर साउथ अफ्रीका टॉस जीत जाती तो क्या फैसला होता? इस पर हेड कोच ने बताया कि ‘हां, हम पहले बल्लेबाजी करते।’ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 362 रन का विशाल स्कोर बनाया था।
कीवी टीम की तरफ से केन विलियमसन और रचिन रवींद्र ने शतक लगाए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 312 रन बना पाई थी। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर मे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 67 गेंदों पर शतक लगाया था।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: डेविड मिलर ने चैंपियंस ट्रॉफी में रचा इतिहास, सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
कब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
22 mins agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
24 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
1 hr agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
1 hr agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
2 hrs agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
3 hrs agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines