New Zealand New Head Coach: न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने आधिकारिक तौर पर रॉब वाल्टर को सभी फॉर्मेट में मेंस क्रिकेट टीम का नया हेड कोच घोषित किया है। लंबे समय तक कोच रहे गैरी स्टीड के जाने के बाद वाल्टर को यह जिम्मेदारी दी गई है। वह जल्द ही अपना पदभार संभालेंगे, जहां उनका पहला असाइनमेंट जुलाई में जिम्बाब्वे का व्हाइट-बॉल दौरा होगा।
वाल्टर इससे पहले साउथ अफ्रीका के व्हाइट-बॉल हेड कोच के रूप में काम कर चुके हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट 2028 आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप तक चलेगा, जिसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड द्वारा की जाएगी। उन्होंने साउथ अफ्रीका को 2024 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था।
इस टूर्नामेंट में प्रोटियाज टीम लगातार आठ जीत दर्ज करने के बाद फाइनल में भारत से मामूली अंतर से हार गई थी। इसके अलावा उनके रहते साउथ अफ्रीका टीम इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट स्टेज में भी जगह बनाने में कामयाब रही थी।
न्यूजीलैंड में पहले भी काम कर चुके हैं वाल्टर
वाल्टर न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए कोई अजनबी नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका की कोचिंग करने से पहले उन्होंने ओटागो वोल्ट्स और सेंट्रल स्टैग्स के साथ कोचिंग की भूमिका निभाई है। उन्होंने न्यूजीलैंड ए के साथ भी काम किया है और आईपीएल में असिस्टेंट कोच के तौर पर भी अपने सेवाएं दे चुके हैं।
उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुरू में कोचिंग की अलग-अलग भूमिकाएं निभाने पर विचार किया था। वाल्टर के सामने अब कई असाइनमेंट हैं, जिसमें अगला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप सायकल, 2027 वनडे वर्ल्ड कप और दो टी-20 वर्ल्ड कप शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर मस्ती करते दिखे खिलाड़ी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
53 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines