रियान पराग को अचानक मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम का बनाया गया कप्तान

Riyan Parag: रियान पराग को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें आगामी मैच के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।

riyan parag

Riyan Parag: भारत के उभरते हुए विस्फोटक बल्लेबाज रियान पराग को आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें असम का कप्तान बनाया गया है। रियान कई महीनों बाद फिट होकर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। दाएं हाथ के इस ऑलारउंडर ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। लेकिन अब वह क्रिकेट के एक्शन में 30 जनवरी से दिखने वाले हैं।

विज्ञापन

IND vs ENG सीरीज का हिस्सा नहीं

पराग को भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज और आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से दूर रखा गया है। पराग लंबे समय से चोटिल चल रहे थे। कंधे में चोट की वजह से उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज से भी नजरअंदाज कर दिया गया था।

विज्ञापन

पिछले साल ही किया डेब्यू

पराग ने आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी। पराग ने पिछले साल ही भारत के लिए टी-20 और वनडे डेब्यू किया था। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। पराग की वापसी असम टीम के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। क्योंकि पिछले सीजन पराग ने असम के लिए 6 पारियों में 75.60 की औसत के साथ 378 रन बनाए थे। इसके अलावा दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 20 छक्के भी अपने नाम किए थे।

रणजी ट्रॉफी के लिए असम टीम

रियान पराग (कप्तान), डेनिश दास (उप-कप्तान), मुख्तार हुसैन, मृण्मय दत्ता, राहुल सिंह, दीपज्योति सैकिया, परवेज मुसरफ, सुमित घाडीगांवकर (विकेटकीपर), रिशव दास, अनुराग तालुकदार (विकेटकीपर), अविनव चौधरी, सिबसंकर रॉय, आकाश सेनगुप्ता, प्रद्युन सैकिया, अमलानज्योति दास।

विज्ञापन

निचले स्थान पर है असम

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी में फिलहाल असम अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है। अब तक खेले गए 6 मैचों में असम ने एक भी जीत हासिल नहीं की है। असम ने अब तक 2 मैच हारे हैं और 4 मुकाबले ड्रॉ किए हैं। असम नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई है। 30 जनवरी को असम और सौराष्ट्र के बीच मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ