GT vs RR: रियान पराग के साथ हुई नाइंसाफी? आउट दिए जाने पर बिफरा राजस्थान का स्टार बल्लेबाज

Riyan Parag: रियान पराग के विकेट को लेकर नई बहस छिड़ गई है। अंपायर के फैसले से राजस्थान रॉयल्स का स्टार बल्लेबाज काफी नाखुश दिखाई दिया।

Riyan Parag

Riyan Parag

Riyan Parag GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रियान पराग अच्छी शुरुआत करने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। रियान ने 14 गेंदों में 26 रन ठोके और वह कुलवंत खेजरोलिया की गेंद पर जोस बटलर के हाथों में कैच देकर पवेलियन लौटे। हालांकि, रियान अंपायर के फैसले से नाखुश दिखाई दिए और उन्होंने रिव्यू का भी इस्तेमाल किया, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी राजस्थान के बैटर को आउट करार दिया। इससे पहले गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 217 रन लगाए हैं।

विज्ञापन

रियान के साथ हुई नाइंसाफी?

218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल महज 6 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद नीतीश राणा भी सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने। कप्तान संजू सैमसन का साथ देने फिर मैदान पर उतरे रियान पराग। रियान ने अपनी पारी की शुरुआत दमदार अंदाज में की और कुछ विस्फोटक शॉट्स लगाए। रियान ने 14 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 26 रन ठोके। रियान क्रीज पर सेट लग रहे थे और उनके बल्ले पर लगाम लगाने के लिए कुलवंत खेजरोलिया के हाथों में गेंद थमाई। ओवर की तीसरी गेंद रियान के बल्ले का भारी किनारा लेकर जोस बटलर के दस्तानों में समां गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

बटलर ने जोरदार अपील की और उन्हें आउट करार दे दिया। हालांकि, रियान अंपायर के फैसले से नाखुश दिखाई दिए और उन्होंने रिव्यू का इस्तेमाल किया। हालांकि, रिप्ले में गेंद और बल्ला का संपर्क होता हुआ दिखाई दिया और थर्ड अंपायर ने रियान को आउट दे दिया। मगर रियान इशारों के जरिए अंपायर को यह समझाने का प्रयास कर रहे थे कि उनका बल्ला गेंद की जगह जमीन पर लगा था और वही स्निको में दिखाई दिया है। हालांकि, आउट दिए जाने के चलते रियान को ना चाहते हुए भी पवेलियन लौटना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ