Riyan Parag Viral Video: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। टीम ने गुवाहाटी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। चोटिल संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग ने कप्तानी की और जीत के बाद राहत की सांस ली। हालांकि मैच के बाद रियान पराग के एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई। फैंस को उनका यह व्यवहार पसंद नहीं आया। वहीं, संजू सैमसन फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, लेकिन उम्मीद है कि वह अगले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कप्तान के रूप में वापसी करेंगे।
रियान पराग का वीडियो हुआ वायरल
राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम को अपना दूसरा घरेलू मैदान बनाया था। टीम का पहला घरेलू मैदान जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है। इस सीजन के पहले दो मैचों में असम के रियान पराग को कप्तान बनाया गया था। जब राजस्थान ने गुवाहाटी में केकेआर के खिलाफ पहला मैच खेला, तो यह वहां के लोगों के लिए खास मौका था, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद राजस्थान के गुवाहाटी को घरेलू मैदान चुनने पर आलोचना भी हुई। हालांकि पराग की कप्तानी में टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शानदार वापसी की।
गुवाहाटी में यह राजस्थान का आखिरी मैच था। मैच के बाद वहां के ग्राउंड स्टाफ ने रियान पराग के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई। पराग ने खुशी-खुशी उनके साथ फोटो खिंचवाई, लेकिन फोटो लेने के बाद उन्होंने मोबाइल फोन स्टाफ मेंबर की ओर फेंक दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों को पराग का यह व्यवहार पसंद नहीं आया। फैंस ने इसे गलत बताया और उनकी आलोचना की।
रियान पराग क्यों कर रहे हैं कप्तानी?
संजू सैमसन को फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। वह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, इसलिए उन्होंने पहले तीन मैच इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले। इस दौरान ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली और रियान पराग को अंतरिम कप्तान बनाया गया।
उम्मीद है कि संजू सैमसन 5 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी करेंगे। हालांकि इसके लिए उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मंजूरी लेनी होगी, जो बेंगलुरु में स्थित है।
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
14 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
25 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
59 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines