RR vs KKR: लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान रियान पराग नाखुश, बोले- अब समय आ गया...

IPL 2025 RR vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल की। वहीं केकेआर से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग नाखुश दिखे।

RR vs KKR

RR vs KKR

IPL 2025 RR vs KKR: आईपीएल 2025 में छठा मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से अपने नाम किया। वहीं राजस्थान की ये लगातार दूसरी हार है। इस हार के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग भी थोड़े निराश दिखे। मैच के बाद रियान ने बताया कि टीम से कहां चूक हो गई जिसके चलते मैच उनके हाथ से निकल गया।

विज्ञापन

हार के बाद क्या बोले रियान पराग?

केकेआर के हाथों मिली 8 विकेट से हार के बाद कप्तान रियान पराग ने कहा “170 वास्तव में एक अच्छा स्कोर होने वाला था, यही हमारा लक्ष्य था। मैं यहां विकेट को जानते हुए थोड़ा जल्दबाजी में था, जिसके चलते हम 20 रन से चूक गए। हमारी यही योजना थी, डि कॉक को जल्दी आउट करना, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने वास्तव में अच्छा खेला, इसलिए उसे बधाई।”

विज्ञापन

आगे पराग ने कहा “अब समय आ गया है कि हम एक अच्छा मैच खेलें और फिर परिणाम हमारे पक्ष में होंगे। हम सीख लेते हैं, हम अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं, हम सुनिश्चित करते हैं कि हम उन्हें दोबारा न दोहराएं और चेन्नई के लिए एक नई मानसिकता के साथ वापस आएं।”

विज्ञापन

ऐसा रहा मैच का हाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। राजस्थान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए थे। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 29 और कप्तान रियान पराग ने 25 रन की पारी खेली थी। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वैभव, हर्षित, वरुण और मोईन अली ने 2-2-2-2 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

इसके बाद 152 रन के लक्ष्य को केकेआर ने 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 97 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ