Riyan Parag KKR vs RR: रोमांच से भरे मुकाबले में जीत एक बार फिर राजस्थान के रजवाड़ों के पक्ष में नहीं आई। ईडन गार्डन्स के मैदान पर केकेआर की टीम 2 रनों से बाजी मारने में सफल रही। शुभम दुबे ने आखिरी ओवर में कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन वह टीम की नैया को पार नहीं लगा सके। इस सीजन की 9वीं हार झेलने के बाद कप्तान रियान पराग टीम के प्रदर्शन से बेहद नाखुश नजर आए। रियान ने कहा कि टीम चीजों को ठीक तरह से समझ नहीं सकी। उन्होंने आंद्रे रसेल की पारी की जमकर तारीफ की।
हार पर क्या बोले कप्तान रियान?
रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ करीबी मैच में मिली हार के बाद कहा, “मैं लास्ट के 2 ओवर तक क्रीज पर रहना चाहता था। हालांकि, दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि मैं 18वें ओवर में आउट हो गया। यह मेरी टीम की तरफ से मिसकैलकुलेशन रहा। हमको शायद आखिरी के 6 ओवरों में बेहतर विकल्प की तलाश करनी चाहिए थी। शायद हमें अन्य बॉलिंग ऑप्शन की तरफ देखना चाहिए था। हमको खुद से ही अपनी शिकायत करनी चाहिए। हमको यह मैच जीतना चाहिए था। रसेल 10 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 2 रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने जिस तरह से अपना गेयर बदला वो देखना लाजवाब था।”
राजस्थान के कप्तान ने आगे कहा, “यह एक ऐसा ग्राउंड है, जहां पर छक्के लगते हैं। विकेट थोड़ी से मुश्किल थी, तो मुझे उसे तालमेल बैठाना था। मुझे लगता है कि आउट होने से पहले तक मैंने यह काम बखूबी किया। हम फील्ड पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा।”
बेकार गई कप्तानी पारी
रियान पराग ने राजस्थान को जीत दिलाने की पुरजोर कोशिश की। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 95 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान रियान ने 6 चौके और 8 गगनचुंबी सिक्स जमाए। रियान ने लगातार छह छक्के जमाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। पारी के 13वें ओवर में उन्होंने मोईन अली के खिलाफ लगातार 5 गेंदों पर पांच सिक्स जमाए। वहीं, वरुण के ओवर में एक और सिक्स जमाते हुए 6 सिक्स पूरे किए।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines