Riyan Parag Youtube History:आईपीएल 2024 के ठीक बाद रियान पराग के यूट्यूब हिस्ट्री का एक वीडियो आग की तरह फैला था। वायरल वीडियो में रियान की हिस्ट्री में अनन्या पांडे और सारा अली खान को लेकर आपत्तिजनक चीजें सर्च की गई थीं। वीडियो वायरल होने के बाद रियान को सोशल मीडिया पर फैन्स ने जमकर लताड़ लगाई थी। हालांकि, इसको लेकर तब रियान की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया था। अब लगभग 9 महीने बाद रियान ने इस विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने वायरल यूट्यूब हिस्ट्री के सच से पर्दा उठाया है।
रियान ने तोड़ी चुप्पी
रियान पराग ने एक रेडियो स्टेशन को दिए गए इंटरव्यू में इस विवाद को लेकर बातचीत करते हुए कहा, “मैंने आईपीएल खत्म किया, हम चेन्नई में थे। मैच खत्म ही हुआ था कि मुझे अपनी स्ट्रीमिंग टीम की तरफ से डिस्कोर्ड कॉल आया और वह तभी पब्लिश हो गया। हालांकि, यह सबकुछ आईपीएल से पहले हुआ था। मेरी डिस्कोर्ड टीम के ही एक लोग ने मुझे आईपीएल से पहले सेट करने का प्रयास किया था, लेकिन उसे जल्द ही हटा दिया था। हालांकि, आईपीएल के बाद जब हाइप बना हुआ था और मेरा सीजन भी अच्छा गया था। मैं आया और मैंने अपना स्ट्रीम खोला। मेरे फोन से स्पॉटिफाई और एपल म्यूजिक नहीं था। सबकुछ डिलीट हो चुका था।”
रियान ने आगे कहा, “ऐसे में मैं यूट्यूब पर म्यूजिक सर्च करने के लिए गया और मैंने म्यूजिक सर्च किया। हालांकि, मुझे समझ नहीं आया कि यह क्या हो रहा है, लेकिन जैसे ही स्ट्रीम खत्म हुआ मुझे लगा कि यह क्या हो गया। मुझे उस समय पर पब्लिकली आकर चीजों की सफाई देने सही नहीं लगा, क्योंकि उस वक्त शायद मुझे कोई समझ नहीं पाता।”
IPL 2024 में जमकर बोला रियान का बल्ला
आईपीएल 2024 में रियान पराग ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई थी। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए रियान ने 14 मैचों में 573 रन ठोके थे। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में रियान ने 52 की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से धमाल मचाया था। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम रियान को मिला था और उन्हें भारतीय टीम की ओर से बुलावा आया था। रियान अब तक भारत के लिए एक वनडे और 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। रियान ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 151 के स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए हैं। वहीं, एक वनडे मुकाबले में रियान ने 15 रन जड़े हैं।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
14 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
24 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
51 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines