Rishabh Pant Social Media Account Hack: इन दिनों जहां फ्रांस में खेलों का महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 खेला जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर है। इस दौरे पर ऋषभ पंत को भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन नीरज चोपड़ा ने फाइनल में अपनी जगह बना ली थी। नीरज चोपड़ा को एक बार फिर से गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस बीच पंत ने नीरज के गोल्ड मेडल जीतने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बड़ी घोषणा की है। जिसके बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या पंत का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है?
पंत एक्स अकाउंट से शेयर हुई ये पोस्ट
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें लिखा गया कि अगर नीरज चोपड़ा कल गोल्ड मेडल जीतते हैं। मैं उस भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपए दूंगा जो ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक करेगा और कमेंट करेगा। बाकी शीर्ष 10 लोग जो ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेंगे, उन्हें हवाई जहाज की टिकटें मिलेंगी। आइए मेरे भाई के लिए भारत और दुनिया के बाहर से समर्थन प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के बाद अब इस भारतीय बेटी की बारी, जानें कब, कहां, किससे होगा मुकाबला
इसके अलावा पंत के अकाउंट से पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग के दौरान दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर की एक पोस्ट खो भी रिट्वीट किया गया है।
नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल के दावेदार
पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन नीरज चोपड़ा ने पुरुषों के जेवलिन थ्रो में अपने पहले ही थ्रो में सबसे लंबा भाला फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। टोक्यो ओलंपिक में भी नीरज ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। जिसके बाद अब एक बार फिर भारतीय फैंस की नजरें इस स्टार पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘बचपन में पिता को खोया, कैंसर पीड़ित मां को समाज ने मारे थे ताने..’ विनेश फोगाट ऐसे बनीं पहलवान
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
18 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
22 mins agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
1 hr agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
3 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
5 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines