---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ENG: ऋषभ पंत के शॉट से टूट गई स्टेडियम की छत, वायरल हुआ वीडियो

Rishabh Pant: भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच गई है। टीम इंडिया खूब पसीने भी बहा रही है। अभ्यास के दौरान ऋषभ पंत का एक शॉट चर्चा में है। उन्होंने अपने ताबड़तोड़ शॉट से स्टेडियम की छत तोड़ दी, जिसे वीडियो में देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 20 जून से खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज अपने नाम करने के लिए टीम इंडिया खूब पसीने भी बहा रही है। टीम के सभी खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच गए हैं। अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत ने अपने ताबड़तोड़ शॉट से स्टेडियम की छत तोड़ दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पंत का ताबड़तोड़ शॉट

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत नेट में अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर पंत बैठकर ताबड़तोड़ शॉट खेलते हैं। पंत के हवाई फायर शॉट से गेंद स्टेडियम की छत को तोड़ देती है। इसके बाद रवींद्र जडेजा सहित सुंदर गेंद की तरफ देखते रह जाते हैं। जाहिर है पंत अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। पंत ने अपने आखिरी आईपीएल 2025 मैच में आरसीबी के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। हालांकि एलएसजी को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

---विज्ञापन---

इंग्लैंड के खिलाफ पंत का रिकॉर्ड

पंत ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों में 39.05 की औसत के साथ 781 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक भी अपने नाम किए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 2 पारियों में पंत ने 146 और 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वहीं बात अगर उनके टेस्ट करियर की करें तो उन्होंने 42.11 की औसत के साथ 2948 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल हैं।

---विज्ञापन---

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

इंडिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट शेड्यूल

20-24 जून (हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड)
2-6 जुलाई (एजबेस्टन स्टेडियम)
10-14 जुलाई (लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड)
23-27 जुलाई (ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान)
31 जुलाई-4 अगस्त (द ओवल)

First published on: Jun 09, 2025 06:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola