Rishabh Pant IPL 2024: ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर महफिल लूट ली है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंदों में 5 चौके-8 छक्के ठोक 204.65 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 88 रन जड़े। पंत अपनी तूफानी पारी में बेहद स्टाइलिश शॉट खेलते नजर आए। उन्होंने एक्रोबेटिक अंदाज में बैटिंग की और मैदान के चारों ओर चौके-छक्के जड़े। ऋषभ पंत की इस अद्भुत पारी को देख फैंस भी खुश हो गए। सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाजी से जुड़े कई मीम शेयर किए जा रहे हैं। जिसमें से एक पर उन्होंने खुद रिएक्ट कर एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है।
यूट्यूबर अरुण कुशवाह का वीडियो किया शेयर
सोबर नाम के एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार अरुण कुशवाह मजेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इसमें अरुण कभी चाय पीते तो कभी एक हाथ से बल्ला पकड़कर बल्लेबाजी करते हैं, तो वहीं एक में तो मजाक की हद ही हो जाती है। वह स्टंप उखाड़कर इससे बॉल को जड़ देते हैं। अरुण का ये मजेदार वीडियो सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर भी अक्सर वायरल होता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अब तक नहीं सुलझी पेसर्स की गुत्थी, जानें बुमराह के अलावा किसे मिलेगा मौका
ऋषभ पंत ने किया रिएक्ट
इस वीडियो को शेयर कर सोबर नाम के यूजर ने लिखा- ”जब लोगों ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पर शक करना शुरू कर दिया…” इस वीडियो को पंत ने अपने एक्स हैंडल से शेयर कर लिखा- ”ये काफी फनी है। अच्छा लग रहा है।”
आलोचकों को दिया जवाब
ऋषभ पंत के इस रिएक्शन को आलोचकों को करारा जवाब माना जा रहा है। दरअसल, पिछले दिनों जब पंत ने पचासा जड़ा तो वीरेंद्र सहवाग ने उनकी आलोचना की थी। सहवाग ने कहा था कि उन्हें थोड़ा टिककर खेलना चाहिए था। हालांकि सहवाग चाहते थे कि वह शतक जड़ें। पंत का ये रिएक्शन वर्ल्ड कप से पहले भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स नहीं… इस बार ये टीम जीतेगी ट्रॉफी, पूर्व दिग्गज का बड़ा दावा
दरअसल, कुछ समय से टीम इंडिया के स्क्वाड में विकेटकीपर को लेकर चर्चा तेज है। विकेटकीपर के लिए पंत समेत कई नाम रेस में हैं। कुछ का मानना है कि पंत को आईपीएल के आंकड़ों के आधार पर टीम इंडिया में जगह नहीं देनी चाहिए तो वहीं कुछ पंत को वर्ल्ड कप खिलाने की वकालत कर रहे हैं।
पंत ने की जबर्दस्त वापसी
हालांकि हाल ही में पंत ने खुलासा किया था कि धोनी ने उन्हें आलोचना से जूझने का गुरुमंत्र दिया था। उन्होंने कहा था कि आपको आलोचना की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आपको बता दें कि पंत ने एक्सीडेंट के बाद जबर्दस्त वापसी की है। आईपीएल में उनका बल्ला तूफान मचा रहा है। हालांकि शुरुआती मैचों में वह काफी धीमे खेले, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे लगातार तूफानी मोड में नजर आए हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 खेलने के लिए तैयार हुआ खतरनाक खिलाड़ी, सामने आया बड़ा अपडेट
पंत अब तक 9 मैचों में 48.86 के औसत से 342 रन बना चुके हैं। उन्होंने अब तक तीन अर्धशतक जमाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161.32 का है। कहना गलत नहीं होगा कि पंत ने वर्ल्ड कप के लिए मजबूत दावेदारी ठोक दी है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: पंत के छक्के से घायल हुआ कैमरामैन, ऋषभ ने साझा किया खास वीडियो
संबंधित खबरें
अभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
22 mins agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
1 hr agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
2 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
3 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
4 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
5 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines