News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई के बीच खेला गया था। इस मैच के पहले दिन ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। हालांकि दूसरे दिन वह जैसे तैसे बल्लेबाजी करने के लिए जरूर उतरे। उन्होंने अर्धशतक भी बनाया। लेकिन अब पंत के लिए बुरी खबर सामने आई है। पंत भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर एक नए खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका मिला है।
चौथे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्विप शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन इसमें वह असफल हो जाते हैं और गेंद उनके पैर लगती है। इस दौरान पंत का पैर सूज जाता है। बाद में उन्हें मेडिकल टीम द्वारा मैदान से बाहर किया जाता है। इसके बाद वह अस्पताल स्कैन के लिए पहुंचते हैं। हालांकि मैच के दूसरे दिन वह बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं और अर्धशतक भी जमाते हैं। हालांकि पंत दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे। अब चौथे टेस्ट मैच के बाद पंत पांचवें मैच से बाहर हो गए हैं।
पंत की जगह पर पहली बार तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नरायण जगदीशन को मौका मिला है। उन्हें पंत की जगह पर टीम इंडिया में मौका मिला है। जगदीशन ने हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भाग लिया था। उन्होंने अपने आखिरी मैच में 81 रनों की शानदार पारी खेली थी।
🚨 RISHABH PANT RULED OUT OF 5TH TEST Vs ENGLAND 🚨
– N Jagadeeshan included in Team India’s Squad for 5th Test Match..!!!! pic.twitter.com/SWZ6ff1zMi
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 27, 2025
---विज्ञापन---
एन जगदीशन ने अब तक भारत के लिए किसी भी प्रारूप में डेब्यू नहीं किया है। हालांकि उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने अब तक 52 प्रथम श्रेणी मैच में 47.50 की औसत के साथ 3373 रन बनाए हैं। उन्होंने 10 शतक के अलावा 14 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 64 लिस्ट A मैच में उन्होंने 46.23 की औसत के साथ 2728 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं 66 टी-20 मैच में उनके नाम 31.38 की औसत के साथ 1475 रन दर्ज हैं। उनके बल्ले से 10 अर्धशतक भी निकले हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।